फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore Illegal houses and shops demolished in Indore removal

एक्शन में प्रशासन: इंदौर में अवैध मकानों और दुकानों को तोड़ा, 8 करोड़ की जमीन को कब्जे से छुड़ाया

Tue, 06 Feb 2024 08:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 06 Feb 2024 08:41 PM IST
सार

जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। 64 अवैध निर्माण तोड़े गए। 
 

विज्ञापन
indore Illegal houses and shops demolished in Indore removal
64 निर्माण ध्वस्त किए गए - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए 64 निर्माण ध्वस्त किए गए। इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपए में है। इंदौर में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर उस पर कब्जा करने तथा अवैध रूप से शासकीय जमीन बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए 64 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इस कार्यवाही में 8 करोड़ 65 लाख रुपए मूल्य की बेशकीमती शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।
विज्ञापन


एसडीएम ओमनारायण बड़कुल ने बताया कि नूरानी कालोनी, खिजरा पार्क तथा एयरपोर्ट की दीवार के पास लक्ष्मी नगर में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस क्षेत्र में शासकीय सेवा भूमि, सड़क की भूमि एवं नजूल भूमि को भूमाफियाओं द्वारा बेच दिया गया था। जिस पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों/दुकानों और फैक्ट्रियों के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। बडकुल ने बताया कि ग्राम बांक में शासकीय भूमि में बने कच्चे टीन शेड के 18 मकान को तोड़ा गया। इसकी कीमत एक करोड़ 70 लाख रुपए है।
विज्ञापन


ग्राम सिरपुर में बने नवीन व निर्माणाधीन अवैध मकान, गोदामनुमा, टीनशेड को हटाया गया जिसकी जमीन की बाजार मूल्य लगभग चार करोड़ 80 लाख रुपए है। इसी प्रकार सर्वे नम्बर 101 शासकीय भूमि (मद सड़क) पर अवैध 11 पक्के गोडाउन व टीन शेड व्यावसायिक स्तर की छोटी फैक्ट्री बने हुए थे, जिन्हें तोड़ा गया। शासकीय रास्ते की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 2 करोड 15 लाख रुपए है। इस प्रकार आज कुल 3.973 हेक्टयर भूमि पर स्थित कुल 64 अतिक्रमण से हटाए गए जिसकी कुल बाजार मूल्य कीमत 8 करोड़ 65 लाख रुपए के लगभग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed