फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Illegal colony stall set up in Malwa Utsav, officers arrived posing as customers, sealed the stall

Indore: मालवा उत्सव में लगा अवैध काॅलोनी का स्टाॅल, ग्राहक बनकर पहुंचे अफसर, सील किया स्टाॅल

Fri, 14 Jun 2024 10:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 14 Jun 2024 10:05 PM IST
सार

अफसरों ने काॅलोनियों की अनुमतियों की जानकारी चाही तो स्टाॅल पर जानकारी देने वाले बगले झांकने लगे। इसके बाद पंचनामा बनाकर स्टाॅल सील कर दिया और सारी सामग्री जब्त कर ली गई।

विज्ञापन
Indore: Illegal colony stall set up in Malwa Utsav, officers arrived posing as customers, sealed the stall
प्रशासन ने सील किया स्टाॅॅल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लालबाग परिसर में लगे मालवा उत्सव मेले में एक अवैध काॅलोनी का स्टाॅल लगाकर प्लाॅटों की प्री बुकिंग की जा रही थी। जिन काॅलोनियों का प्रचार स्टाॅल पर हो रहा था। उसकी न तो रेरा से अनुमति है और न नक्शा स्वीकृृत है।

विज्ञापन

एसडीएम विनोद राठौर ने एक तहसीलदार और पटवारी को ग्राहक बनाकर दिव्य वसुधा ग्रुप के स्टाॅल पर भेजा। तो उनसे कहा गया कि 50 हजार रुपये देकर प्लाॅट की प्री बुकिंग कराई जा सकती है।

विज्ञापन


अफसरों ने काॅलोनियों की अनुमतियों की जानकारी चाही तो स्टाॅल पर जानकारी देने वाले बगले झांकने लगे। इसके बाद पंचनामा बनाकर स्टाॅल सील कर दिया और सारी सामग्री जब्त कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी पर बेचे जा रहे प्लाॅट

दिव्य वसुधा ग्रुप उज्जैन रोड और सुपर कारिडोर पर विनायक ग्रीन्स और तुलसी एवेन्यू काॅलोनी में सस्ते दामों पर प्लाॅट दिखाकर स्टाॅल पर बेच रहा था। लुभावने आफर भी दिए जा रहे है। इन प्लाॅटों की बुकिंग डायरी पर जा रही थी,क्योकि अभी तक काॅलोनी को रेरा की अनुमति नहीं मिली है। अब प्रशासन शहर में लगने वाले स्टाॅलों पर नजर रखेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed