फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore husband was watching the video recording of the house wife committed suicide by hanging

Indore: पति देख रहा था घर की वीडियो रिकॉर्डिंग, पत्नी ने लगा ली फांसी, कर्ज से परेशान थी इंटीरियर डिजायनर

Wed, 02 Nov 2022 01:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 01:14 PM IST
सार

इंदौर के लसुड़िया में कर्ज से परेशान एक इंटीरियर डिजायनर ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के पति ने जब उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया, जब पति ने घर की वीडियो रिकॉर्डिंग देखी तो उसे पत्नी के इस कदम की जानकारी लगी।

विज्ञापन
Indore husband was watching the video recording of the house wife committed suicide by hanging
इंटीरियर डिजायनर जिसने आत्महत्या की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लसुड़िया में कर्ज से परेशान एक इंटीरियर डिजाइनर ने फांसी लगा ली। पति ने मोबाइल फोन पर घर में लगे कैमरों की रिकार्डिंग देखी और पड़ोसियों को घर भेजा,लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मामला स्कीम नंबर 114 की कंचन विहार कॉलोनी का है। यहां करुणा शर्मा अपने पति उत्तम शर्मा के साथ रहती है। दोनों इंडीरियर डिजाइनर हैं। लसुड़िया पुलिस ने करुणा के कमरे से सुसाइट नोट भी बरामद किया। करुणा ने एक बीसी समूह में अपने परिचितों के लाखों रुपये लगवा दिए थे, लेकिन पैसे लौटाए नहीं जा रहे हैं। परिचित पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। करूणा पर पहले से कर्ज भी था। इस कारण वह परेशान रहने लगी थी। कुछ दिनों पहले पैसा वापस मांगने के लिए आए लोगों ने घर में भी तोड़फोड़ कर दी थी। इससे तंग आकर करुणा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पति उत्तम ने दोपहर में फोन लगाया तो करुणा ने काल रिसिव नहीं किया। पति ने मोबाइल पर वीडियो रिकार्डिंग देखी तो करुणा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उत्तम ने अपने आस-पड़ोस के लोगों को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी। पड़ोसी गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे और करुणा को फंदे से नीचे उतारा साथ ही घर के सामने रहने वाली एक नर्स को बुलाया। नर्स ने नब्ज की जांच की और करुणा के दम तोड़ने की पुष्टि की। लसुड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed