फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Husband goes to police station after killing wife in Indore, also attacks daughter

Indore: इंंदौर में पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद थाने पहुंचा पति, बेटी पर भी किया हमला

Sat, 27 Dec 2025 08:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 27 Dec 2025 08:50 PM IST
सार

इंदौर में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी बेटी को भी घायल कर दिया। वह मां को बचाने के लिए आई थी। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचा। वह अपनी पति के चरित्र पर शंका करता था।   

विज्ञापन
Indore: Husband goes to police station after killing wife in Indore, also attacks daughter
इंदौर में फिर हत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में पत्नी की हत्या के बाद फरार हुआ पति थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। उनसे पुलिस अफसरों से कहा कि मैने मेरी पत्नी की हत्या की है। आरोपी ने अपनी बीच-बचाव करने आई बेटी को भी मार कर घायल कर दिया। उनसे पत्नी की हत्या चरित्र शंका में की है। घायल बेटी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

 

यह घटना स्कीम नंबर 78 में हुई है। आरोपी संजय चौहान अपनी पत्नी सुमन के चरित्र पर शंका करता था। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। संजय को लगता था कि पत्नी के किसी और से संबंध है। रात को उनसे अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। 14 वर्षीय बेटी उसे बचाने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। वह भी घायल हो गई। ज्यादा खून बहने से सुमन की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। बस्तीवालों ने महिला की हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को आरोपी पति थाने पहुंचा और गिरफ्तारी दी। सुमन उसकी दूसरी पत्नी थी। आरोपी की आठ साल पहले एक महिला से शादी हुई थी। उसकी मौत होने के बाद संजय ने सुमन से शादी की थी। आरोपी मजदूरी करता है और उसे नशे की भी आदत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेल भी जा चुका है आरोपी पति

पत्नी और पत्नी के बीच पहले भी विवाद होते थे। पत्नी ने उसकी शिकायत लसुडि़या थाने पर की थी। आरोपी के किलाफ पुलिस ने धारा-151 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद उसे जेल भी भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पत्नी से फिर झगड़ा करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed