{"_id":"662bafef915bf33c3b003487","slug":"indore-husband-burns-wife-with-hot-tongs-for-talking-to-elder-sister-case-registered-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: बड़ी बहन से बात करने पर पति ने पत्नी को गर्म चिमटे से दागा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: बड़ी बहन से बात करने पर पति ने पत्नी को गर्म चिमटे से दागा, केस दर्ज
Fri, 26 Apr 2024 07:15 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:15 PM IST
सार
लसूडिया पुलिस के अनुसार कैलोद कांकड़ में रहने वाली आरती अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति राहुल के खिलाफ शारीरिक प्रताडना का केस दर्ज किया है। आरती को तीन दिन पहले पति ने चिमटे से जलाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात कर रही एक महिला को उसके पति ने गर्म चिमटे से दाग दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा और पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
लसूडिया पुलिस के अनुसार कैलोद कांकड़ में रहने वाली आरती अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति राहुल के खिलाफ शारीरिक प्रताडना का केस दर्ज किया है। आरती को तीन दिन पहले पति ने चिमटे से जलाया था, लेकिन उसकी थाने में जाकर रिपोर्ट लिखने की हिम्मत नहीं हुई। माता पिता ने उसे हिम्मत दी, उसके बाद वह थाने गई।
विज्ञापन
आरती ने पुलिस को बताया कि पति राहुल ने बेटे को किराने का सामन लेने भेज दिया। उसके बाद उसने चूल्हे पर दूध गर्म करने रखा। साथ में चिमटा भी गर्म कर लिया। फिर उसने मुझसे कहा कि मेरे मना करने के बावजूद तू बहन से बात क्यों करती है। मैने बहस की तो उसने चिमटा लेकर मुझे दागना शुरू कर दिया। मेरी पीठ,हाथ, चेहरे पर चिमटे से निशान बना दिए। मैं मदद के लिए शोर मचाने लगी तो मकान मालिक आए।
विज्ञापन
उनके सामने भी राहुल ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने मुझे मुंह पर कपड़ा बांधने को कहा और मुझे मेरी बुआ के घर छोड़ आया।राहुल और आरती की शादी को 12 साल हो गए है। दोनो को दस साल का बेटा और आठ साल की बेटी है। आरती गृहणी है, जबकि राहुल लोडिंग रिक्शा चलाता है।
