फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Husband burns wife's private part with hot knife in character doubt

Indore: चरित्र शंका में पति करता था अननेचुरल सेक्स, प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दागा

Sun, 25 Sep 2022 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

इंदौर में चरित्र पर शक करने वाले पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से जला दिया। उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Indore: Husband burns wife's private part with hot knife in character doubt
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पति की दरिंदगी की कहानी सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। चरित्र पर शक करने वाले पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से जला दिया। उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता रहा। महिला लोकलाज के डर से चुप रही और इलाज कराती रही। पर जब बात मायके वालों को पता चली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला इंदौर के शिप्रा थाने का है। ग्रामीण एसपी भगवतसिंह विरदे ने बताया कि महिला मूलत: शाजापुर की रहने वाली है, पर लंबे समय से शिप्रा में रह रही है। 29 वर्षीय महिला ने परिजनों के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति दरिंदगी कर रहा है। बताया कि उसकी शादी 10 साल से अधिक हो गए, पर वह उसके चरित्र पर शक करता है। 17 सितंबर को उसने उसका प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जला दिया। वह अप्राकृतिक सेक्स कर परेशान करता है। महिला ने बताया कि वह एक सप्ताह तक अपना उपचार कराती रही। शनिवार को मामले में केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी के चरित्र को लेकर शंका थी। उसे लगता था कि वह जब सुबह काम पर जाता था तो उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बातें करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed