फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore honeybee attached

Indore: मधुमक्खियों के काटने से 3 साल के रविंद्र की मौत, मां और बड़ा बेटा भी गंभीर घायल

Thu, 19 Oct 2023 02:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Oct 2023 02:10 PM IST
सार

मां के साथ दोनों बेटे खेत पर जा रहे थे तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बच्चों के शरीर से चिपक गईं थी।

विज्ञापन
Indore honeybee attached
इंदौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पास धार में मधुमक्खियों के काटने से तीन साल के बालक की मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई और मां के साथ खेत पर जा रहा था, उसी समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गांव वालों ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इंदौर के अस्पताल में बालक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक मामला धार जिले के मनावर के लुनेरा गांव का है। मां अंजू बाई भवेल अपने 5 साल के बेटे आर्यन और 3 साल के बेटे रविंद्र के साथ खेत पर जा रही थी। खेत जाते समय ही पास के एक पेड़ पर बड़ी संख्या में मौजूद मधुमक्खी के झुंड ने मां और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। मां ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बच्चों के शरीर से चिपक गई। बाद में आसपास मौजूद गांव वालों ने धुआं करके मधुमक्खियों को वहां से भगाया लेकिन तब तक मधुमक्खियां बच्चों को बहुत देर तक काट चुकी थी।

विज्ञापन

 

छोटे बेटे को 500 डंक मारे

सभी को मनावर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। छोटे बेटे रविंद्र को 500 से ज्यादा मधुमक्खियों ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल से इंदौर के MY अस्पताल में रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान 3 साल के रविंद्र की मौत हो गई, वहीं 5 साल का आर्यन फिलहाल घायल है। मां को भी मधुमक्खियों ने बहुत अधिक डंक मारे जिसकी वजह से वह भी घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed