फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore holi special train schedule

Indore News: होली पर इंदौर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई ट्रेनों को निरस्त भी किया गया, देखिए पूरी लिस्ट

Sat, 16 Mar 2024 11:44 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Mar 2024 11:44 AM IST
सार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय, होली के चलते फुल चल रही हैं ट्रेनें
 

विज्ञापन
Indore holi special train schedule
Indore holi special train - फोटो : Google

विस्तार

होली का त्योहार आते ही रेलवे ने यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर दी है। रेलवे महू-इंदौर-पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 22 मार्च से 12 अप्रैल तक हर शुक्रवार को महू से, जबकि 23 मार्च से 13 अप्रैल तक हर शनिवार को पटना से रवाना होगी। 
विज्ञापन

 

महू पटना स्पेशल शुरू की

महू-इंदौर-पटना स्पेशल : हर शुक्रवार सुबह 4.05 बजे महू से रवाना होगी। सुबह 4.29 बजे इंदौर आएगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 3.30 बजे पटना पहुंचेगी।

पटना-महू-इंदौर : पटना से ट्रेन हर शनिवार सुबह 6 बजे रवाना होगी। अगले दिन इंदौर सुबह 6.20 बजे आएगी। महू 7 बजे पहुंचेगी।

स्टॉपेज : देवास, उज्जैन, मक्सी, बैरागढ़, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, बक्स, आरा, दानापुर।

विज्ञापन

 

जोधपुर एक्सप्रेस और इंदौर-असारवा को निरस्त किया गया

नीमच-रतलाम में दोहरीकरण कार्य के तहत धोसवास-नामली के बीच प्रस्तावित मेगा ब्लॉक के कारण रतलाम रेल मंडल से आने-जाने वाली 8 ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि चार शॉर्ट टर्मिनेट और 11 ट्रेन डायवर्ट रहेंगी। इनमें इंदौर की चार ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसका रास्ता बदला

18 मार्च : दिल्ली सराय रोहिल्ला-इंदौर एक्सप्रेस वाया जयपुर-कोटा-नागदा-रतलाम, फतेहाबाद होकर चलेगी।

 

इन ट्रेनों को निरस्त किया गया

19-20 मार्च : जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801)

19-20 मार्च : इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस (14802)

19 से 21 मार्च : इंदौर-असारवा (19315) डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed