फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: High level committee will investigate the payment in 15 years to investigate the scam, records sought

Indore:घोटाले की जांच के लिए हाई हाईलेवल कमेटी 15 साल में भुगतान की जांच करेगी, बैंक से मांगा रिकार्ड

Fri, 17 May 2024 08:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 17 May 2024 08:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर बनी इस कमेेटी मेें वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर, वित्त सचिव अजीत कुमार और लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को शामिल किया है। दो दिन से तीनों अफसर इंदौर मेें है और नगर निगम के अफसरों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Indore: High level committee will investigate the payment in 15 years to investigate the scam, records sought
इंदौर नगर निगम में घोटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

28 करोड़ के ड्रेनेज घोटाले से शुरू हुआ घोटाला 107 करोड़ तक पहुंच चुका है और यह आकड़ा और बढ़ सकता है,क्योकि घोटाले की जांच के लिए बनी हाईलेवल कमेटी ने 15 साल मेें हुए सारे ठेकेदारों के भुगतान का रिकार्ड बैंक से मांगा है और नगर निगम से जारी हुए टैंडरों का ब्यौरा मांगा है। 15 सालों की अवधि में नगर निगम में जेएनएनयूआरएम, स्मार्ट सिटी के काम हुए और करीब 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान ठेकेदारों को हुुआ है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर बनी इस कमेेटी मेें वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर, वित्त सचिव अजीत कुमार और लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को शामिल किया है। दो दिन से तीनों अफसर इंदौर मेें है और नगर निगम के अफसरों से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने ड्रेनेज विभाग के अधीक्षण यंंत्री सुनील गुुप्ता से भी पूछताछ की। पुलिस फिलहाल पांच फर्मों को दस साल में किए गए भुगतान की जांच कर रही है, लेकिन कमेटी ने जांच का दायरा 15 साल रखा है। वर्ष 2010 से लेकर अब तक हुए ठेेकेे और उनकों हुए भुगतान की जांच जाएगी। इसके बाद ठेके के शर्त और हुए कामों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए कमेटी को बड़ी संख्या में कर्मचारियों की जरुरत पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाला टैपिंग औरर स्वच्छता मिशन के कामों की भी जांच

पांच सालों में इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता मिशन के तहत नाला टैपिंग और सार्वजनिक शौचालय बनाने, थ्री आरआर गार्डन बनाने सहित कई काम किए। कमेटी उन कामों की जांच भी करेगी। उधर एमजी रोड पुलिस ने अब तक दस से ज्यादा फर्मों के कर्ता-धर्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed