फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: High Court seeks reply to petition against Leader of Opposition Umang Singar

Indore: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने चार सप्ताह में मांगा जवाब

Fri, 12 Apr 2024 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 Apr 2024 09:02 PM IST
सार

याचिका में चुनाव में जानकारी छिपाने और चुनाव के दौरान शराब बांटे जाने के मामले को आधार बनाकर सिंघार के निर्वाचन को गलत बताया है। बता दें कि गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के दौरान एक वाहन से शराब पकड़ी गई थी। सिंघार से चार सप्ताह में जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
Indore: High Court seeks reply to petition against Leader of Opposition Umang Singar
इंदौर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी सीट से विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ हाईकोर्ट में लगी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। याचिका में उनके निर्वाचन को चुनौती दी गई है। सुनवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से चार सप्ताह में जवाब मांगा गया है। याचिकाकर्ता सरदार सिंह मेढ़ा ने उनके खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे 19 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन


याचिका में चुनाव में जानकारी छिपाने और चुनाव के दौरान शराब बांटे जाने के मामले को आधार बनाकर सिंघार के निर्वाचन को गलत बताया है। बता दें कि गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के दौरान एक वाहन से शराब पकड़ी गई थी। गाड़ी की अनुमति उमंग सिंघार के नाम पर थी और उनका चुनाव अभिकर्ता भी गाड़ी में मौजूद था। पुलिस ने शराब पकड़े जाने का केस भी दर्ज किया था। सिंगार के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका में करप्ट प्रैक्टिस को भी आधार बनाया गया है। हाईकोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष से इस मामले में नोटिस देकर जवाब मांगा है। सिंघार गंधवानी विधानसभा सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। इस मर्तबा कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी बनाया है।
विज्ञापन


भीमावत को भी देना होगा जवाब
उधर हाई कोर्ट ने शाजापुर से चुनाव जीतने वाले अरुण भीमावत को भी नोटिस देकर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। भीमावत प्रदेश में सबसे कम वोटों से चुनाव जीते हैं। उनके निर्वाचन को भी चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट में लगाई गई है। भीमावत ने सात वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार हुकम सिंह कराड़ा को हराया था। दोबार काउंटिंग की मांग पर रिकाउंटिंग हुई तो भाजपा प्रत्याशी ने 28 वोटों से जीत हासिल की। कराड़ा ने डाकमत पत्रों को आधार बनाकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed