फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: High Court gives 11 days time to Dhar Bhojshala-ASI to submit report

Indore: धार भोजशाला की सर्वे रिपोर्ट 11 दिन में करें पेश, हाईकोर्ट ने ASI को दिया समय, अगली सुनवाई 22 जुलाई को

Thu, 04 Jul 2024 10:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 Jul 2024 10:28 PM IST
सार

हाईकोर्ट में भोजशाला के स्वामित्व को लेकर याचिका लगी है। हिन्दू पक्ष इसे सरस्वती मंदिर बता रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे मस्जिद बता रहा है। हिन्दू धर्म यहां हर मंगलवार पूजा करने आता है, जबकि हर शुक्रवार को परिसर में नमाज भी पढ़ी जाती है।
 

विज्ञापन
Indore: High Court gives 11 days time to Dhar Bhojshala-ASI to submit report
धार भोजाशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार भोजशाला की सर्वे रिपोर्ट पेेश करने के लिए एएसआई को हाईकोर्ट ने 11 दिन तक का समय दिया है। 2 जुलाई को हाईकोर्ट के समक्ष एएसआई को रिपोर्ट पेश करना थी, लेकिन वकील ने समय बढ़ाने का आवेदन दिए। कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा गया था।गुरुवार को भोजशाला मामले में सुनवाई हुई। सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए 11 दिन का समय दिया गया है। अब अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाईकोर्ट में भोजशाला के स्वामित्व को लेकर याचिका लगी है। हिन्दू पक्ष इसे सरस्वती मंदिर बता रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे मस्जिद बता रहा है। हिन्दू धर्म यहां हर मंगलवार पूजा करने आता है,जबकि हर शुक्रवार को परिसर में नमाज भी पढ़ी जाती है। मार्च माह में हुुई सुनवाई में हाईकोर्ट में वर्ष 1902 को हुए सर्वे का हवाला दिया गया था। कोर्ट ने नए सिरे से एएसआई को भोजशाला का सर्वे कर रिपोर्ट छह सप्ताह में पेश करने को कहा था। यह निर्देश 11 मार्च को दिए गए थे, लेकिन अभी तक कोर्ट के समक्ष रिपोर्ट पेश नहीं की गई।
विज्ञापन


दूसरी बार बढ़ा समय
एएसआई हाईकोर्ट में अप्रैल में रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई थी। तब छह सप्ताह का समय दिया गया था और 2 जुलाई को रिपोर्ट पेश करने को कहा गया था। भोजशाला के भीतर अलग-अलग तकनीकों के जरिए विशेषज्ञों ने सर्वे किया, लेकिन अब उनका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। इस काम में दल को समय लग रहा है। भोजशाला के भीतर 98 दिन तक सर्वे चला। कार्बन डेटिंग, जीपीएस व अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग सर्वे में हुअा है। परिसर में कई जगह खुदाई कर प्रमाण भी जुटाए गए। हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश होने के बाद अब याचिका पर आगे सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed