{"_id":"65be8fd3493e7241ee05ff04","slug":"indore-hand-grenade-found-in-empty-field-near-rr-kate-of-indore-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर के आरआर कैट के पास खाली मैदान मिला हैंड ग्रेनेड,देर रात किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर के आरआर कैट के पास खाली मैदान मिला हैंड ग्रेनेड,देर रात किया नष्ट
Sun, 04 Feb 2024 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 04 Feb 2024 07:41 PM IST
सार
चित्रकुट नगर में एक रहवासी ने मैदान में हेंड ग्रेनेड देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मैदान के आसपास के हिस्से में लोगों को आवाजाही पर रोक लगाई। आसपास के इलाके में सर्चिंग भी कराई गई।
विज्ञापन
मैदान में मिला हेंड ग्रेनेड
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राजा रामन्ना प्रौद्योगिकी केंद्र से कुछ दूरी पर शनिवार रात हैंड ग्रेनेड पड़ा मिला। उसकी पिन भी निकली हुई थी। कैट के समीप बम मिलने की वजह से पुलिस ने अतिरिक्त सर्तकता बरती और रास्ता सील करवाया। देर रात बम निरोधक दस्ते ने बम को देवगुराड़िया के आरएपीटीएस फायरिंग रेज में नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
बम की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा। पुलिस को आशंका है कि बम सैन्य ट्रैनिंग सेंटर का हो सकता है। बम खाली मैदान तक कैसे पहुंचा। इसकी जांच पुलिस कर रही है। मैदान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बम मिलने से क्षेत्र में भी सनसनी मच गई।
विज्ञापन
द्वारकापुरी क्षेत्र में चित्रकूट नगर में एक रहवासी ने मैदान में हैंड ग्रेनेड देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मैदान के आसपास के हिस्से में लोगों को
विज्ञापन
आवाजाही पर रोक लगाई। आसपास के इलाके में सर्चिंग भी कराई गई। पुलिस क्षेत्र में अटाला और भंगार बेचने वालों से भी जानकारी जुटा रही है।
महू में सैन्य ट्रेनिंग में भी हथियारों का इस्तेमाल होता है। महू के आसपास के गांवों में सैन्य अभ्यास के दौरान कई बार बमों के खाली खोल गिरे मिलते हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं सैन्य ट्रेनिंग में इस्तेमाल किया गया बम तो कोई मैदान में फेंक कर नहीं गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रात को जिंदा हैंड ग्रेनेड को देवगुराडिया में नष्ट किया गया।
