फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Gurusingh Sabha gets new president after 12 years, Monu Bhatia wins the elections

Indore: 12 साल बाद गुरुसिंघ सभा को मिला नया अध्यक्ष, मोनू भाटिया चुनाव जीते

Fri, 08 Nov 2024 04:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 08 Nov 2024 04:59 PM IST
सार

मोनू भाटिया  भाटिया शुरुआत से ही आगे चल रहे थे और अंतिम वोट गिने जाने तक उन्होंने अपनी बढ़त बरकरार रखी। सचिव पद पर बंटी भाटिया 1750 वोटों से चुनाव जीत गए। जीत के बाद मतगणना स्थल पर जश्न शुरू हो गया।

विज्ञापन
Indore: Gurusingh Sabha gets new president after 12 years, Monu Bhatia wins the elections
मोनू भाटिया ने 1550 वोटों से जीत लिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के सिख समाज की गुरुसिंघ सभा के चुनाव के नजीते शुक्रवार शाम घोषित हुए। सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव मोनू भाटिया ने 1550 वोटों से जीत लिया। उन्हे 4305 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी रिंकू भाटिया को 2750 वोट ही मिले। उन्होंने खंडा पैनल के बैनर तले चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

 

 

बीते 12 साल से रिंकू भाटिया  भाटिया सभा के अध्यक्ष थे। इस बार भी सभा के चुनाव को लेकर कई कानूनी पेंच थे। मतदाता सूची का मामला कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट तक याचिका लगाई गई, लेकिन 12 साल बाद चुनाव हुए और मोनू ने इस बार बाजी मार ली। सभा के चुनाव गुरुवार को हुए थे।

विज्ञापन

 

चार स्थानों पर हुई वोटिंग में 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में 11हजार 687 वोटरों में से 7 हजार 422 वोटरों ने वोट डाले थे। इन वोटों की गिनती अमरदास हाल में सुबह दस बजे से शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन



मोनू भाटिया शुरुआत से ही आगे चल रहे थे और अंतिम वोट गिने जाने तक उन्होंने अपनी बढ़त बरकरार रखी। सचिव पद पर बंटी भाटिया 1750 वोटों से चुनाव जीत गए। जीत के बाद मतगणना स्थल पर जश्न शुरू हो गया। अध्यक्ष बने मोनू भाटिया को उनके समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाई। समर्थकों ने ढोलक की थाप पर भांगड़ा भी किया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed