फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Guests attending the Investors Summit will be welcomed in Malvi style in Indore.

Indore: इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले मेहमानों का इंदौर में मालवी अंदाज में होगा स्वागत

Wed, 12 Feb 2025 09:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Feb 2025 09:19 PM IST
सार

मेहमानों को समिट के दौरान जो व्यंजन दिए जाएंगे। उसमें भी मालवा के प्रसिद्ध दाल बाफले भी शामिल होंगे। इसके अलावा जापानी तपन्याकी, थाई करी बाउल भी होंगे। बिहार का मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा, पापड़ की भाजी और पारंपरिक मिठाई भी रहेगी।

विज्ञापन
Indore: Guests attending the Investors Summit will be welcomed in Malvi style in Indore.
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां जोरों पर है। पांच मर्तबा यह समिट इंदौर में हुई। इस बार यह भोपाल में होने जा रही है, लेकिन इंदौर होकर भी कई मेहमान भोपाल रवाना होंगे। उनके स्वागत के लिए इंदौर एयरपोर्ट पर खासी तैयारियां की जाएगी।

विज्ञापन

 

मेहमानों का स्वागत मालवी अंदाज में पगड़ी और बाग प्रिंट के दुपट्टे पहना कर किया जाएगा। इसके अलावा लोक कला के दल भी मेहमानों का नृत्य कर स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर प्रदेश की ब्रांडिंग के लिए फ्लैक्स व डिस्पेल बोर्ड भी रहेंगे। जिसमें प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटक स्थलों को शोकेस किया जाएगा। इसके अलावा इंदौर के सुपर काॅरिडोर, पीथमपुर, देवास औद्योगिक क्षेत्र की ब्रांडिंग भी करने की योजना अफसरों ने तैयार की है।

विज्ञापन

 

इंदौर शहर का विमानतल देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा है। इसके अलावा दुबई के निवेशक भी इंदौर होकर ही भोपाल जाएंगे। इसे देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर एक हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। जहां मेहमानों को समिट से जुड़ी जानकारी और इंदौर के आसपास के पर्ययन स्थलों की बुकलेट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मेहमानों को समिट के दौरान जो व्यंजन दिए जाएंगे। उसमें भी मालवा के प्रसिद्ध दाल बाफले भी शामिल होंगे। इसके अलावा जापानी तपन्याकी, थाई करी बाउल भी होंगे। बिहार का मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा, पापड़ की भाजी और पारंपरिक मिठाई भी रहेगी। मेहमानों को इंदौर के नमकीन भी दिए जाएंगे। भोजन तैयार करने के लिए 100 से अधिक शेफ विभिन्न शहरों से आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed