फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Grandmother murdered in Indore and hid the body in the bed box, grandson arrested

Indore: इंदौर में दादी की हत्या कर पलंग पेटी में छुपाया शव, नशेड़ी पोता गिरफ्तार

Wed, 11 Jun 2025 10:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 11 Jun 2025 10:21 PM IST
सार

बुधवार सुबह उसने शांति से पैसे मांगे, लेकिन शांति ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उनसे गला दबा दिया। शव को पलंग पेटी में रख दिया। शाम को जब विकास की बहन घर आई तो विकास ने उसे घर में नहीं आने दिया और ताला लगाकर भाग गया। 

विज्ञापन
Indore: Grandmother murdered in Indore and hid the body in the bed box, grandson arrested
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रिश्तों को तार-तार कर अपनों को ही मौत के घाट उतारने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पति को मारने वाली सोनम की खबरें तो चर्चा में हैं ही, अब एक युवक ने अपनी दादी को शराब के रुपये नहीं देने की बात पर गला दबाकर मार डाला। यही नहीं दादी का शव पलंग पेटी में छिपाकर भाग गया। हत्या का पता चलने पर पुलिस ने नशेड़ी पोते को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


यह घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के समीप  सालवी मोहल्ला में हुई। यहां रहने वाली 68 वर्षीय शांति धनराज को पोते विकास ने शराब के रुपये देने की बात पर मार डाला। विकास दादी के पास अपने दो बच्चों के साथ रहता था। विकास ज्यादा नहीं कमाता था और शराब पीने की उसे लत थी। 
विज्ञापन


विकास को पता था कि दादी शांति धनराज को उनके पति की पेंशन मिलती है। इसलिए बुधवार सुबह उसने शांति से पैसे मांगे, लेकिन शांति ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने गला दबा दिया। इसके बाद शव को पलंग पेटी में रख दिया। शाम को जब विकास की बहन घर आई तो विकास ने उसे घर में नहीं आने दिया और ताला लगाकर भाग गया। अंदर उसके बच्चे भी थे। बहन को उस पर शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो बच्चों में तुतलाती भाषा में अपने पापा द्वारा दादी को मारने और पेटी में बंद कर भागने की बात बताई। पुलिस ने पलंग पेटी खोलकर उसे खोलकर देखा तो शांति का शव नजर आया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और विकास का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। विकास की शराब की लत के कारण सालभर पहले उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed