फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Government employees wearing helmets were welcomed with roses

Indore: हेलमेट पहन कर आने वाले सरकारी कर्मचारियों का गुलाब देकर स्वागत

Mon, 04 Aug 2025 11:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Aug 2025 11:53 AM IST
सार

इंदौर में सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के पहले दिन ही असर दिखाई देने लगा। ज्यादातर कर्मचारी हेलमेट पहन कर आए थे। इंदौर विकास प्राधिकरण जो कर्मचारी हेलमेट पहन कर आए थे। उन्हें गुलाब दिया गया।।

विज्ञापन
Indore: Government employees wearing helmets were welcomed with roses
हेलमेट पहन कर आने वाले कर्मचारियों को गुलाब दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सरकारी कार्यालय में बगैर हेलमेट प्रवेश करने वाले कर्मचारियों का सोमवार को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें परिसर के बाहर वाहन पार्क कर आना पड़ा। कुछ कार्यालयों में हेलमेट पहनकर आने वाले कर्मचारियों का स्वागत गुलाब के फूल देकर किया गया। कलेक्टर कार्यालय में जो कर्मचारी बगैर हेलमेट के आया था, उसे भीतर जाने नहीं दिया। गेट पर ही सुरक्षा गार्ड तैनात थे। पुलिस कंट्रोल रुम पर भी ज्यादातर पुलिसकर्मी हेलमेट पहन कर आए थे, हालांकि यहां ज्यादा सख्ती नजर नहीं आई।

विज्ञापन

 

प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों के लिए आदेश जारी कर कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट में हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के लिए अनिवार्य है। शहर के सरकारी कर्मचारी भी इस नियम का अनिवार्य रुप से पालन करे। कई विभागों के नोटिस बोर्ड पर हेलमेट का आदेश चस्पा भी किया गया, ताकि कर्मचारी अनिवार्य रुप से हेलमेट पहन कर आ सके।

विज्ञापन

 

इंदौर में सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के पहले दिन ही असर दिखाई देने लगा। ज्यादातर कर्मचारी हेलमेट पहन कर आए थे। इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में एक बैंक भी संचालित होती है। उस बैंक का कर्मचारी हेलमेट पहन कर नहीं आया था तो सुरक्षाकर्मियों ने उसकी गाड़ी को बाहर रखवा दिया। जो कर्मचारी हेलमेट पहन कर आए थे। उन्हें गुलाब दिया गया। कार्यालयों में आने वाले लोगों से कहा जा रहा था कि वे हेलमेट पहने।

विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दे कि इंदौर में ट्रैफिक सुधार को लेकर पिछले दिनों याचिका लगी थी। जिसमें कोर्ट ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए कहा था। दूसरे दिन सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने भी अफसरों की बैठक ली थी। उसके बाद इंदौर में पेट्रोल पंपों पर हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया। उसके बगैर पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed