Indore: सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के लाॅकर से मिला दो करोड़ का सोना
नियमानुसार लाॅकर को बैंक अफसरों की मौजूदगी में खोला गया। भदौरिया की बेटी अपूर्वा के लाॅकर को खोला। उसमें कई सोने के आभूषण मिले। इसके अलावा अन्य लाॅकरों में भी दो करोड़ से अधिक के आभूषण बरामद हुए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के यहां लोकायुक्त छापे में अब तक तीन करोड़ से अधिक का सोना बरामद हुआ है। भदौरिया अपने दो लाॅकरों को खोलने में आनकानी कर रहा था। अफसरों को उसके घर नोटिस चस्पा करना पड़ा।
नियमानुसार लाॅकर को बैंक अफसरों की मौजूदगी में खोला गया। भदौरिया की बेटी अपूर्वा के लाॅकर को खोला। उसमें कई सोने के आभूषण मिले। इसके अलावा अन्य लाॅकरों में भी दो करोड़ से अधिक के आभूषण बरामद हुए है। अब तक भदौरिया के पास से 27 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति का पता अफसरों को लगा है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
भदौरिया जब नौकरी में था तो दो बार निलंबित हो चुका था, लेकिन अपनी महँगी जीवन शैली, शानो-शौकत के मामले में चर्चा में रहता था। महँगे परफ़्यूम, महँगी कारों के शौकीन भदौरिया ने सेवाकाल में अपनी कमाई से 12 गुना ज़्यादा कमाया। अवैध शराब माफ़िया से साँठ-गाँठ, गुजरात तक अवैध शराब पहुँचाना और शराब ठेकेदारों को फ़ायदा पहुँचाकर भदौरिया ने खूब पैसा बनाया और उसे सोना खरीदने, प्राॅपर्टी लेने में लगाया।
सेवानिवृत्त होने के बाद अब वे शानो-शौकत में भी खूब पैसा उड़ा रहा था। बायपास की एक टाउनशिप में भदौरिया ने अपने आलीशान बंगले पर ही दस करोड़ रुपये से ज़्यादा के खर्च की योजना बना रखी थी। उसके लिए चीन से डेढ़ करोड़ रुपये का सजावट का सामान मँगाया गया था।
