फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Goddess Ahilya renovated more than 30 temples, constructed ghats on ten rivers.

Indore: देवी अहिल्या नेे 30 से ज्यादा मंदिरों के कराए जीर्णोद्धार, दस नदियों पर घाटों के निर्माण

Sat, 31 Aug 2024 03:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 31 Aug 2024 03:06 PM IST
सार

देवी अहिल्या ने देश की बड़ी नदियों पर भक्तों के स्नान की सुविधा के लिए घाट भी बनवाए। वाराणसी का मशहूर मणिकर्णिका घाट भी उन्होंने बनवाया था। इसके अलावा हरिद्वार में एक घाट बनाया गया। जिस पर हुए कब्जे का केस कोर्ट में प्रशासन ने लगाया है।

विज्ञापन
Indore: Goddess Ahilya renovated more than 30 temples, constructed ghats on ten rivers.
देवी अहिल्या बाई होलकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवी अहिल्या की 229 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई जा रही है। अहिल्या बाई होलकर ने मालवा पर राज सन 1767 से 1795 तक किया। भले ही वे एक छोटे से स्टेट की महारानी थी, लेकिन उन्होंने देशभर में सांस्कृतिक विकास कर अपनी अलग पहचान बनाई।

विज्ञापन



देवी अहिल्या ने देशभर के 30 से ज्यादा मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और दस बड़ी नदियों पर घाटों का निर्माण कराया। उनके कार्यकाल में बनाए गए कई घाट आज भी नदियों पर बरकरार है। लोककल्याण और परोपकारी कामों ने उनकी देश में एक अलग पहचान बनी। महाराष्ट्र के चौड़़ी गांव में जन्मी देवी अहिल्या न्यायप्रिय थी और अपनी सत्ता को शिव की सत्ता मानती थी। वे हमेेशा अपने साथ शिवपिंड रखती थी।

विज्ञापन

 

देवी अहिल्या ने अयोध्या के राममंदिर का जीर्णोद्धार कराया। 22 जनवरी को जब राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई तब भी अहिल्या का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उज्जैन मेें उन्होंनेे चिंतामण गणेश मंदिर का निर्माण कराया। इसके अलावा महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार किया। अेांकारेश्वर, नासिक, संगमनेर, पंढरपुर,चौड़ी, चित्रकूट, पुष्कर,ऋषिकेश, भुसावल, प्रयाग, जेजुरी, मिरी और मथुरा में उन्होंने नए मंदिरों का निर्माण व पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। देवी अहिल्या भक्तों का भी ख्याल रखती थी। उनकी सुविधा के लिए बद्रीनाथ, मथुरा, हरिद्वार, केदारनाथ,रामेश्वर, अमरकंटक, सप्तश्रृंगी माता, भरतपुर, नासिक, अयोध्या में धर्मशालाएं बनवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मणिकर्णिका घाट अहिल्या ने बनवाया था


देवी अहिल्या ने देश की बड़ी नदियों पर भक्तों के स्नान की सुविधा के लिए घाट भी बनवाए। वाराणसी का मशहूर मणिकर्णिका घाट भी उन्होंने बनवाया था। इसके अलावा हरिद्वार में एक घाट बनाया गया। जिस पर हुए कब्जे का केस कोर्ट में प्रशासन ने लगाया है। अयोध्या का सरयु घाट भी उन्होंने बनवाया। इसके अलावा मथुरा का कालिया देह घाट, नासिक का रामघाट, प्रयाग का घाट, मंडलेश्वर और महेश्वर व अेांकारेश्वर में नर्मदा नदी पर उनके शासनकाल में घाट बने। देवी अहिल्या ने गया से रामेश्वर तक सड़क भी बनवाई थी, जो अब ट्रंक रोड के नाम से जानी जाती हैै।

 

रविवार को निकलेगी पालकी

इंदौर में देवी अहिल्या की पुण्यतिथि पर दोपहर साढ़े तीन बजे रविवार को पालकी निकलेगी। गांधी हाल सेेे राजवाड़ा तक जाने वाली पालकी में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। इससे पहले गांधी हाल में एक समारोह आयोजित होगा। जिसमें गुुणीजन सम्मान होगा। समारोह के अतिथि शिवगंगा अभियान के महेश शर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन करेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed