फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore girls womens rally for election pink walkathon

Pink Walk: पिंक ड्रेस में इंदौर की सड़कों पर निकली हजारों लड़कियां और महिलाएं, कलेक्टर-कमिश्नर को खुद आना पड़ा

Sun, 05 Nov 2023 08:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 05 Nov 2023 08:12 PM IST
सार

पिंक वॉकेथॉन pink walkathon में कलेक्टर एवं आयुक्त ने दिलाई मतदान की शपथ, नेहरू स्टेडियम से डेली कॉलेज होते हुए, नेहरू स्टेडियम पर हुआ समापन  
 

विज्ञापन
indore girls womens rally for election pink walkathon
पिंक वॉकेथॉन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर में आज सुबह सात बजे से नेहरू स्टेडियम से पिंक वॉकेथॉन pink walkathon का आयोजन हुआ। इसमें कलेक्टर डॉ. ईलैया राजा टी एवं आयुक्त हर्षिका सिंह खुद पहुंची। दोनों ने इस अवसर पर अधिक से अधिक मतदान के लिए लड़कियों और महिलाओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय, बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न महिला संगठन, स्कूल, कॉलेज, इंस्टिट्यूट एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं की महिलाएं एवं छात्राएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. ईलैया राजा टी एवं आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के तहत दिनांक 17 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस पर मतदाताओं की अधिक से अधिक सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए स्वीप प्लान के तहत शहर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नेहरू स्टेडियम से दिल्ली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम तक पिंक वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। पिंक वाकेथान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।   
विज्ञापन


शहर की कई प्रमुख संस्थाओं ने की भागीदारी
स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में दी फिटनेस ग्रुप, नाग नमन ग्रुप, कशिश अहिल्या फाउंडेशन, लव यू जिंदगी ग्रुप, आर्टिस्ट क्लब इंदौर, प्रीत योग, अखिल भारतीय सनातन जैन महिला संघ, वॉइस सोशल वेल फॉर सोसाइटी, वूमेन समिति, जीटीसी कॉलेज, माता गुजरी कॉलेज महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज, अनिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद, अनीता चतुर्वेदी दृष्टि क्लब, अंजलि जैन वॉक ग्रुप, महेश्वरी सुगनी देवी कन्या महाविद्यालय, एनएसएस इकाई सुगनी देवी कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव ग्रंथालय एवं वाचनालय, नूरानी एजुकेशन इंस्टिट्यूट, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय किला मैदान, माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय, शाहिद शहर के विभिन्न कॉलेज इंस्टिट्यूट तथा अन्य महिला संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशस्ति पत्र दिए गए
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित पिंक वॉकेथान का नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर, डेली कॉलेज होते हुए, पुनः नेहरू स्टेडियम पर आकर समापन हुआ। पिंक वॉकेथॉन के शुभारंभ के पूर्व विभिन्न संगठनों एवं ग्रुप द्वारा जुम्बा डांस किया गया। साथ ही पिंक वॉकेथॉन में सम्मिलित बालिकाएं व महिलाओं को कैप एवं वॉकेथान के नेहरू स्टेडियम में समापन पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed