{"_id":"6728fd250b2a3dd7dd095d64","slug":"indore-ghazwa-e-hind-poster-put-up-in-chhatripura-mosque-removed-after-objection-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore:इंदौर की छत्रीपुरा मस्जिद पर लगा गजवा-ए-हिंद का पोस्टर, आपत्ति के बाद हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore:इंदौर की छत्रीपुरा मस्जिद पर लगा गजवा-ए-हिंद का पोस्टर, आपत्ति के बाद हटा
Mon, 04 Nov 2024 10:34 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:34 PM IST
सार
एकलव्य ने कहा कि कागदीपुरा मस्जिद पर लगे पोस्टर पर युद्ध का चित्र दिखाया गया था। जिसमें सामने वाली सेना के हाथ में भगवा झंडे बताए गए है। यह पोस्टर सनातन धर्म को चेतावनी जैसा दर्शाया गया है।
विज्ञापन
इंदौर की एक मस्जिद पर लगा था गजवा हिंद-ए-हिन्द को पोस्टर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इंदौर की एक मस्जिद पर लगा गजवा हिंद-ए-हिंद का पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बना। इंदौर की विधायक के पुत्र व हिंद रक्षक संगठन के प्रमुख एकलव्य गौड़ ने इस पोस्टर पर आपत्ति लेते हुए कहा कि जिहादी मानसिकता के जरिए शहर में आतंक को बढ़ावा देने वाले इस पोस्टर को लगाने की अनुमति आखिर किस आधार पर मिली? इसे लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए। आपत्ति के बाद पोस्टर को हटा दिया गया। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि पोस्टर में कोई आपत्तिजनक बात नहीं लिखी गई है। यह हर साल लगाया जाता है। दो माह पहले से यह मस्जिद पर लगा है। यह पोस्टर किसी धर्म को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
एकलव्य गौड़ ने कहा कि कागदीपुरा मस्जिद पर लगे पोस्टर पर युद्ध का चित्र दिखाया गया था। इसमें सामने वाली सेना के हाथ में भगवा झंडे बताए गए हैं। यह पोस्टर सनातन धर्म को चेतावनी जैसा दर्शाया गया है। इसे पोस्टर पर आपत्ति आने के बाद हटा लिया गया।
विज्ञापन
क्या है गजवा-ए-हिंद का मतलब
गजवा-ए-हिन्द का आशय इस्लाम को फैलाने के लिए की जाने वाली जंग से है। जो लड़ाके इस युद्ध में भाग लेते हैं, उन्हें गाजी के नाम से पुकारा जाता है। हिंद जोड़कर इसे भारत में इस्लाम फैलाने की बात पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले हुआ था उपद्रव
बता दें, तीन दिन पहले इसी क्षेत्र में पटाखे फोड़ने को लेकर उपद्रव हुआ था। इसमें अब तक 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। उसी क्षेत्र की मस्जिद पर यह पोस्टर विवाद की वजह बन गया था।
