फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Free health camp organized in Sindhi Baroda, treated people suffering from spinal pain.

Indore: सिंधि बरोड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान लोगों का किया उपचार

Thu, 11 Jan 2024 10:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 10:44 PM IST
सार

इंदौर के सिंधि बरोड़ा गांव के पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक्सरसाइज का प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से लोगों को सेहतमंद रहने की बात बताई। 

विज्ञापन
Indore: Free health camp organized in Sindhi Baroda, treated people suffering from spinal pain.
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कई ग्रामीणों ने लाभ लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के सिंधि बरोड़ा पंचायत भवन में निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों को कमर दर्द की समस्या में राहत देने का प्रयास किया गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को बताया कि आजकल लोग दवाइयों के साइड इफेक्ट से बचने के लिए फिजियोथैरेपी की ओर रुख कर रहे हैं। यह न केवल कम खर्चीला होता है, बल्कि इसके दुष्प्रभाव की आशंका न के बराबर होती है।
विज्ञापन


डॉ. रेशमा खुराना ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ लोगों को रीढ़ की हड्डी का दर्द परेशान करने लगता है। उन्होंने कहा कि इंडेक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को बेहतर इलाज और बेहतर मार्गदर्शन मिला है। शिविर खासतौर पर बीमारी की सही जानकारी के लिए काफी मददगार साबित हुआ है। इससे बुजुर्ग मरीजों को भी सीधे गांव में घर बैठे आसानी से बीमारी के लिए बेहतर परामर्श मिला। दर्द से आराम पाने और अपनी रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक्सरसाइज का प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed