फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Free drug de-addiction camp organized in Khudail, 127 people took pledge to stay away from drugs.

Indore: खुड़ैल में लगा निशुल्क नशा मुक्ति शिविर, 127 लोगों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Thu, 28 Mar 2024 07:28 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 07:28 AM IST
सार

आज नशा मुक्ति को लेकर सरकार और विभिन्न संगठनों द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं। नशे की लत में बर्बाद होते युवाओं को जागरूक करना सबसे जरूरी है। कई क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का सेवन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। 

विज्ञापन
Indore: Free drug de-addiction camp organized in Khudail, 127 people took pledge to stay away from drugs.
नशा मुक्ति अभियान में अतिथियों का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के ग्रामीण इलाकों में नशा मुक्त करने की पहल के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाने की पहल की जा रही है। इसी तारतम्य में खुड़ैल (खुर्द) ग्राम सभा में निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को नशे की लत से दूर रहने की समझाइश दी गई। करीब 127 मरीज इस कैंप में शामिल हुए, जिनका परीक्षण भी किया गया। 56 लोग गुटका, 34 मरीज़ शराब और 4 स्मैक के आदी थे। इस कैम्प की टीम में डॉ. राम गुलाम राजदान, राज हर्षवर्धन, डॉ. आदित्य श्रीवास्तव मनोरोग विभाग और नेत्र रोग, स्त्री और सर्जरी विभाग के रेसिडेंट डॉक्टर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


शिविर आयोजक नशा रोग एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रामगुलाम राजदान ने कहा कि इस क्षेत्र में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का नशा मुक्ति अभियान एक सार्थक पहल है। नशे के खिलाफ मुहिम यह मददगार साबित होगी। खासतौर पर युवा वर्ग को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नशा मुक्ति को लेकर सरकार और विभिन्न संगठनों द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं। नशे की लत में बर्बाद होते युवाओं को जागरूक करना सबसे जरूरी है। कई क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का सेवन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खुड़ैल ग्राम में सरपंच पुष्पा ने इस आयोजन मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed