फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Free cigarettes were sold in Garba Pandal, Bajrangis beat up the employees, closed the stall

Indore: गरबा पांडाल में पिला रहे थे फ्री सिगरेट, बजरंगियों ने की कर्मचारियों की पिटाई, बंद कराया स्टाॅल

Sun, 06 Oct 2024 02:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 06 Oct 2024 02:04 PM IST
सार

जो लोग गरबा देखने आए थे, उन्हें भी मुफ्त में सिगरेट पीने को दी जा रही थी। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख तन्नू शर्मा को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आयोजक अंशुल गुप्ता को फोन लगाया और सिगरेट का स्टाॅल हटाने के लिए कहा।

विज्ञापन
Indore: Free cigarettes were sold in Garba Pandal, Bajrangis beat up the employees, closed the stall
गरबा आयोजन में पहुंचे बजरंगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एक होटल में आयोजित गरबा महोत्सव में एक कंपनी ने सिगरेट का स्टाॅल लगाया था। महोत्सव में आने वाले युवक-युवतियों को मुफ्त में सिगरेट पिलाई जा रही थी। इसकी खबर जब बजरंगियों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्टाॅल पर खड़े कर्मचारियों की धुलाई कर दी और स्टाॅल भी बंद कराया। गरबा आयोजकों को भी हिदायत दी कि महोत्सव में गरिमा बनाए रखे।

विज्ञापन


यह मामला निपानिया स्थित एक होटल का है। इसके गार्डन में गरबा महोत्सव आयोजित किया गया था। इसमें सैकड़ों युवक-युवतियां गरबा करने पहुंचे थे। गरबा के साथ एक सिगरेट कंपनी ने अपना स्टाॅल लगा रखा था।
विज्ञापन


वहां कंपनी और सिगरेट का प्रचार कर युवक और युवतियों को फ्री में सिगरेट पिला रहे थे, जो लोग गरबा देखने आए थे। उन्हें भी मुफ्त में सिगरेट पीने को दी जा रही थी। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख तन्नू शर्मा को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आयोजक अंशुल गुप्ता को फोन लगाया और सिगरेट का स्टाॅल हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक ने पल्ला झाड़कर कहा कि कंपनी ने स्टाॅल लगाया है। इसके बाद बजरंग दल संयोजक प्रवीण दरेकर मौके पर पहुंचे। उनके साथ बजरंग दल कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी और स्टाॅल का विरोध करना शुरू कर दिया। स्टाॅल हटाने के लिए कर्मचारी तैयार नहीं हुए तो बजरंगियों ने उनकी धुनाई कर दी। इसके बाद स्टाॅल भी हट गया और सिगरेट भी पिलाना बंद कर दी गई। परिसर में दो मुस्लिम युवक भी थे। उन्हें भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed