फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four flyovers in Indore will be ready by June, work is running behind the deadline.

Indore: इंदौर में चार फ्लाईओवर जून तक बनकर हो जाएंगे तैयार, समयसीमा से पीछे चल रहा काम

Mon, 19 Jan 2026 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 19 Jan 2026 06:45 PM IST
सार

इंदौर में एक साथ चार ब्रिजों की सौगात शहरवासियों को मिलेगी। इनमें दो रिंग रोड पर और दो एबी रोड पर बन रहे है। जून तक ब्रिजों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। अब देखता है कि समयसीमा में काम पूरा होता है या नहीं।

विज्ञापन
Indore: Four flyovers in Indore will be ready by June, work is running behind the deadline.
निर्माणाधीन ब्रिजों का दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लोगों को पांच माह में चार फ्लाईओवरों की सौगात मिलेगी,हालांकि चारों प्रोजेक्ट समयसीमा से पीछे चल रहे है। सबसे पहले मूसाखेड़ी ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद सत्यसाई चौराहा, देवास नाका और क्रिस्टल आईटी पार्क ब्रिज बन कर तैयार होंगे। फिलहाल इन फ्लाईओवरों के निर्माण के कारण वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम, धूल से परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

सर्विस रोड पर भी गड्ढे हो गए है। इन ब्रिजों को लेकर अब कोई बाधक निर्माण की परेशानी भी नहीं है, लेकिन ठेेकेदार एजेंसी की तरफ से काम धीमा चल रहा है। देरी को देखत हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने सोमवार को इन ब्रिजों का दौरा किया और विभागों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चारों फ्लाईओवर का काम जून माह तक पूरा हो जाना चाहिए। निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:रेलवे विशेषज्ञों ने कहा-कोटा रूट से चलाए हिसार तक ट्रेन, इंदौर-नई दिल्ली मार्ग में बदलाव न करें

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर भी ध्यान देने की जरुरत है। ट्रैफिक संचालन के लिए गार्ड तैनात किए जाएं, ताकि यातायात सुचारु रहे। धूल उड़ने से रोकने के लिए नेट लगे। जरुरत पड़ने पर पानी की छिड़काव भी किया जाए।



सर्विस लेन पर पेचवर्क और डामरीकरण का भी ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य भले ही वर्तमान में समय-सीमा से पीछे चल रहा हो, लेकिन इसे तेजी से पूरा करने के लिए प्रयास हो। मूसाखेड़ी चौराहे पर अब वाहनों की आवाजाही रुक गई है। कलेक्टर ने पैदल चलने वालों के लिए व्यवस्था करने के लिए कहा है।

 

दो ब्रिजों के लिए सर्वे शुरू

इंदौर विकास प्राधिकरण ने एमआर-12 और कुर्मेड़ी में ब्रिज निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मिट्टी परीक्षण शुरू हो गया है। कुर्मेडी में चार लेन ब्रिज 20 साल पहले बना था। उसके करीब चार लेन ब्रिज का निर्माण होगा। सिंहस्थ को देखते हुए इन दोनों ब्रिजों को प्राधिकरण बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed