फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former office bearers in Indore will get new responsibilities in state BJP

Indore: इंदौर में भूतपूर्व हो चुके पदाधिकारियों को मिलेगी प्रदेश भाजपा में नई जिम्मेदारी

Wed, 23 Jul 2025 09:26 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Jul 2025 09:26 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में नेतापुत्र भी महत्वपूर्ण पद पाने की कवायद में जुटे है। विधायक रह चुके आकाश विजयवर्गीय के अलावा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ भी चाहते है कि उन्हें प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिले।

विज्ञापन
Indore: Former office bearers in Indore will get new responsibilities in state BJP
भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष हेेमंत खंडेलवाल अब अपनी नई टीम घोषित करने की तैयारी कर रहे। नई टीम का खाका भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों की राय से ही वे तैयार कर रहे है। इस बार खंडेलवाल की टीम में इंदौर के उन नेतागणों को मौका मिलना तय माना जा रहा है जो अब भूतपूर्व पदाधिकारी हो चुके है। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जीतू जिराती पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम का हिस्सा रहे है। वे प्रदेश उपाध्यक्ष है।

विज्ञापन



इस बार उनका कद प्रदेश भाजपा में बढ़ सकता है। इसके अलावा पूर्व भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे को भी प्रदेश भाजपा में शामिल किया जा सकता है। इंदौर से कविता पाटीदार फिलहाल प्रदेश भाजपा महामंत्री है। इस बार इंदौर से किसी नई महिला नेत्री को जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन

 

नेतापुत्र भी कर रहे प्रयास

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में नेतापुत्र भी महत्वपूर्ण पद पाने की कवायद में जुटे है। इंदौर की तीन नंबर विधानसभा से विधायक रह चुके आकाश विजयवर्गीय के अलावा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ भी चाहते है कि उन्हें प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर भाजपा की कार्यकारिणी भी होगी घोषित
इंदौर नगर भाजपा की कार्यकारिणी भी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा घोषित करने की तैयारी में है। उन्होंने जिले के विधायकों से नाम मांगे है। वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद कार्यकारिणी को अंतिम रुप दिया जाएगा। इस बार कुछ पुराने नेतागणों को भी जिम्मेदारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed