फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Foreigners were trying to convert people in Indore mall, case registered, they also spoke ill of Hindu

Indore: इंदौर के माॅल में विदेशी कर रहे थे धर्मांतरण की कोशिश, केस दर्ज, हिन्दू धर्म की बुराई भी की

Fri, 06 Jun 2025 06:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Jun 2025 06:39 PM IST
सार

पुलिस सभी को थाने ले गए। एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया, जबकि विदेशियों को बयान देकर छोड़ दिया गया। मौके पर हिन्दू संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए थे। विदेशियों के पास ईसाई धर्म के प्रचार की सामग्री भी मिली।

विज्ञापन
Indore: Foreigners were trying to convert people in Indore mall, case registered, they also spoke ill of Hindu
पुलिस ने किया केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मल्हार मेगा माॅल में आठ विदेशी महिला पुरुष अपने साथ चर्च का पानी लेकर आए थे और उन्होंने दो युवकों से कहा कि हिन्दू धर्म में पाखंड है। लोग नशा करते है और तमाम बुराई है। इसके बाद वे लालच देने लगे और कहा कि उनके पास पवित्र जल है। जिसे पीकर ईसाई धर्म अपना सकते है। स्कीम नंबर 78 निवासी राजेश पटेल ने इसकी सूचना विजय नगर पुलिस थाने को दी।

विज्ञापन

 

इसके बाद पुलिस ने ट्रेंजर फेंटेसी निवासी स्टीफन बिजूपाॅल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। राजेश अपने एक साथ की साथ माॅल में घूमने आए थे। वहां स्टीफन के साथ अन्य विदेशी मिले और हिन्दू धर्म की बुराई कर ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने लगे। वे अपने साथ चर्च का पानी लाए थे। उसे पीने का भी दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन



पुलिस सभी को थाने ले गए। एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया, जबकि विदेशियों को बयान देकर छोड़ दिया गया। मौके पर हिन्दू संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए थे। विदेशियों के पास ईसाई धर्म के प्रचार की सामग्री भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नौकरी के दौरान लव जिहाद में युवतियों को फंसाया, केस दर्ज

इंदौर के रीजनल पार्क में पुलिस ने रांची निवासी युवक मुख्यात आलम को गिरफ्तार किया। वह इंदौर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता था। वह लव जिहाद कर हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता था। उसके मोबाइल से 20 से अधिक लड़कियों के साथ चैटिंग व फोटो मिले। युवक पार्क में एक युवती के साथ अश्लील हरकत की कोशिश कर रहा था। युवती भी उसके साथ दुकान में पहले काम करती थी। युवती के परिजन भी वहां पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed