फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Flights to Bangkok may start from Indore, companies are exploring possibilities

Indore: इंदौर से शुरू हो सकती है बैंकॉक के लिए उड़ान, कंपनियां तलाश रही संभावनाएं

Thu, 21 Nov 2024 06:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 21 Nov 2024 06:27 PM IST
सार

एयर इंडिया ने ही इंदौर से पहले दुबई के लिए उड़ान शुरू की थी। बाद में उसे बंद कर शारजाह के लिए उड़ान शुरू की। आपको बता दे कि इंदौर से कोलकाता के लिए 15 दिसंबर से नई उड़ान शुरू हो रही है। इसके अलावा दिल्ली के लिए भी नई उड़ान शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Indore: Flights to Bangkok may start from Indore, companies are exploring possibilities
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शारजाह के अलावा एक और इंटरनेशनल फ्लाइट मिल सकती है। एयर इंडिया और इंडिगो इसके लिए संभावनाएं तलाश रही है। इंडिगो कंपनी के अधिकारियों ने इंदौर के ट्रैवल एजेंटों से इस बारे में चर्चा की है। इनकी तरफ से अच्छा फीडबैक दिया गया है।

विज्ञापन

 

सबकुछ ठीक रहा तो नए साल में इंदौर से एक और इंटरनेशनल फ्लाइट की सौगात मिल जाएगी। इंदौर और उज्जैन संभाग के यात्रियों के कारण बैंकॉक के लिए इंदौर उड़ान से अच्छे यात्री मिल सकते है। शारजाह की उड़ान के लिए मालवा निमाड़ से कई लोग इंदौर से जाते हैै।

विज्ञापन


इंदौर के सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि इंदौर से दूसरे देशों के लिए उड़ान शुरू होना चाहिए। इसके लिए हम लगातार कंपनियों से चर्चा कर रहे है।एयर इंडिया भी बैंकॉक के लिए इंदौर से बैंकॉक के उड़ान शुरू करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी के अफसरों से छह माह पहले भी इस बारे में चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया ने ही इंदौर से पहले दुबई के लिए उड़ान शुरू की थी। बाद में उसे बंद कर शारजाह के लिए उड़ान शुरू की। आपको बता दे कि इंदौर से कोलकाता के लिए 15 दिसंबर से नई उड़ान शुरू हो रही है। इसके अलावा दिल्ली के लिए भी नई उड़ान शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed