फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore flight schedule late news

Indore News: साढ़े चार घंटे लेट हुआ एयर इंडिया का विमान, एयरपोर्ट पर भड़के यात्री

Wed, 27 Mar 2024 03:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 27 Mar 2024 03:01 PM IST
सार

कंपनी ने यात्रियों को पहले फ्लाइट के एक घंटा लेट होने की जानकारी दी और फिर समय बढ़ता रहा। इससे परेशान यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
indore flight schedule late news
घने कोहरे के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग। - फोटो : Social Media

विस्तार

एयर इंडिया के मुंबई से इंदौर आने वाले और इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मंगलवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई से मंगलवार सुबह आने वाला एयर इंडिया का विमान मुंबई एयरपोर्ट पर खराब होने से यह स्थिति बनी। इसके कारण सुधार के बाद यह साढ़े चार घंटे देरी से इंदौर पहुंचा। इस विमान को इंदौर से दिल्ली जाना था। फ्लाइट के लेट होने से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान (एआई-635) सुबह 9.05 बजे मुंबई से इंदौर आता है। इसके बाद यह 9.40 बजे दिल्ली जाता है। मंगलवार को इंदौर आने से पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जानकारी मिलते ही विमान का सुधार शुरू हुआ। इसमें चार घंटे से ज्यादा समय लग गय गया। विमान में सुधार करने के बाद इसे रवाना किया गया और यह दोपहर 1.35 बजे इंदौर पहुंचा। इंदौर से इस विमान से दिल्ली जाने वाले यात्री सुबह सात बजे से ही एयरपोर्ट आना शुरू हो गए थे। कंपनी ने यात्रियों को पहले फ्लाइट के एक घंटा लेट होने की जानकारी दी और फिर समय बढ़ता रहा। इससे परेशान यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्री ऐसे भी थे जिनकी दिल्ली से आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स थी। एयर लाइंस ने सभी यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया और खाने-पीने का प्रबंध करते हुए शांत किया। मुंबई से आने के बाद यह फ्लाइट 2.25 बजे यात्रियों को लेकर इंदौर से रवाना हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed