{"_id":"6606481281167a87850a58fc","slug":"indore-flight-news-patna-ahmedabad-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Flight: यात्री को सीने में दर्द हुआ, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई, डाक्टर ने कहा एसिडिटी हो रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Flight: यात्री को सीने में दर्द हुआ, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई, डाक्टर ने कहा एसिडिटी हो रही थी
Fri, 29 Mar 2024 10:18 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:18 AM IST
सार
सीने में दर्द के बाद फ्लाइट में प्राथमिक उपचार दिया गया। तबियत में सुधार न होने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
विज्ञापन
कोहरे का असर विमानों पर पड़ रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर मेडिकल एमरजेंसी की वजह से इंडिगो की फ्लाइट की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट पटना से अहमदाबाद जा रही थी। इसमें सवार यात्री की तबियत खराब होने से लैंडिंग का फैसला लिया गया।
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक निजी एयरलाइंस इंडिगो की फ्लाइट में आ रहे यात्री अभिषेक नाथ माथुर (29) की अचानक तबियत बिगड़ी। उन्होंने केबिन क्रू को सीने में दर्द और घबराहट की जानकारी दी। क्रू ने पायलट को सूचना को दी और प्राथमिक उपचार दिया गया। जब इससे लाभ नहीं हुआ तो पायलट ने इंदौर एटीसी से संपर्क किया और विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। करीब रात 9 बजे एयरपोर्ट पर संपर्क करके इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि लैंडिंग होते ही यात्री को बाहर लाया गया और उसकी जांच के बाद नजदीक के बांठिया अस्पताल भेजा गया। रात 9.30 बजे विमान को इंदौर से अहमदाबाद के लिए भी रवाना कर दिया गया। बांठिया अस्पताल के संचालक अंशुल बांठिया ने बताया कि यात्री को घबराहट और चेस्ट में दर्द था। सभी जांचें नार्मल आई हैं। उन्हें पहले से एसिडिटी की परेशानी जिस वजह से सीने में दर्द हुआ। इलाज के बाद देर रात ही उन्हें अस्पताल से रवाना कर दिया गया था। उनकी तबियत अब पूरी तरह से ठीक है।