फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Flight going from Indore to Pune delayed by two hours, alert came that emergency gate is open

Indore: इंदौर से पुणे जा रही उड़ान दो घंटे लेट,इमरजेंसी गेट खुला होने का अलर्ट आया

Sat, 05 Apr 2025 09:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Apr 2025 09:11 PM IST
सार

पायलेट ने स्टाॅफ को गेट की जांच करने के लिए कहा। गेट बंद मिले, लेकिन  काॅकपीट से गेट खुला रहने के संकेत मिल रहे थे। इसके बाद पायलेट ने एटीएस और कंपनी के तकनीकी इंजीनियरों की टीम को सूचना दी। टीम ने बारिकी से प्लेन की जांच की, लेकिन विमान सुरक्षित था।

विज्ञापन
Indore: Flight going from Indore to Pune delayed by two hours, alert came that emergency gate is open
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर एयरपोर्ट पर इंदौर से प्रतिदिन पुणे जाने वाली उड़ान दो घंटे लेट हो गई। विमान जब रनवे पर था तो काॅकपीट में इमरजेंसी गेट खुला होने का अलर्ट आया। स्टाॅफ ने जाकर देखा तो गेट बंद मिला, लेकिन अलर्ट आने पर जांच की गई। इस कारण दो विमान ने दो घंटे बाद उड़ान भरी। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन

 

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान हर दिन इंदौर से पुणे जाती है। शुक्रवार को भी यह विमान पुणे जाने के लिए रनवे पर तैयार था। प्लेन में 160 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेन उड़ान भरता, उससे पहले पायलेट को इमरजेंसी गेट खुला रहने के संकेत मिले।

विज्ञापन

 

पायलेट ने स्टाॅफ को गेट की जांच करने के लिए कहा। गेट बंद मिले, लेकिन लगातार काॅकपीट से गेट खुला रहने के संकेत मिल रहे थे। इसके बाद पायलेट ने एटीएस और कंपनी के तकनीकी इंजीनियरों की टीम को सूचना दी। टीम ने बारिकी से प्लेन की जांच की, लेकिन विमान सुरक्षित था।

विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी अनुमान लगाया गया कि फाॅल्स अलर्ट होगा। यह भी आशंका व्यक्त की गई कि गेट के पास बैठे यात्री ने गेट खोलने की कोशिश की होगी और फिर उसे बंद कर दिया, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। इंदौर से पुणे 9.55 बजे उड़ान भरता है, लेकिन जांच के कारण दो घंटे देरी से विमान पुणे के लिए रवाना हुआ। यात्री कंपनी पर दूसरी उड़ान की व्यवस्था करने के लिए भी दबाव बनाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed