फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore flight cancellation jabalpur

Indore Flight: खराब मौसम से निरस्त हुई जबलपुर फ्लाइट, बुकिंग करवा चुके यात्री हुए परेशान

Tue, 27 Jun 2023 06:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 27 Jun 2023 06:38 PM IST
सार

कंपनी द्वारा मैसेज भेजने के बावजूद कुछ यात्री सुबह एयरपोर्ट पहुंच गए, यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया गया
 

विज्ञापन
indore flight cancellation jabalpur
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सोमवार शाम के बाद जबलपुर में खराब मौसम के चलते इंडिगो एयर लाइंस ने जबलपुर से इंदौर आने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया। प्रदेश में मानसून के प्रवेश के साथ ही बदले मौसम की वजह से यह फैसला लिया गया। मौसम बदलते ही अब हवाई यातायात प्रभावित होने लगा है। यह विमान रात को इंदौर में ही रुककर सुबह वापस जबलपुर जाता है। रात की उड़ान निरस्त होने के बाद कंपनी ने मंगलवार सुबह जाने वाली उड़ान को भी निरस्त कर दिया। इसके कारण इन उड़ानों में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नौ घंटे देर से आई दिल्ली फ्लाइट
वहीं दूसरी ओर सोमवार को एलायंस एयर की उड़ान (9आई-631) तय समय से 9 घंटे देरी से आई व गई। यह फ्लाइट सुबह दोपहर 11.50 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 12.15 बजे वापस दिल्ली जाती है। लेकिन कल यह फ्लाइट रात 8.45 बजे इंदौर आकर 9.35 बजे इंदौर से रवाना हुई। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट लेट हुई। वहीं इसे कंपनी द्वारा किया गया रिशेड्यूल भी कहा जा रहा है, हालांकि इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


खराब मौसम से निरस्त हुई उड़ान
इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान (6ई-7315/7316) रात 9 बजे जबलपुर से इंदौर आती है। इसके बाद विमान इंदौर में ही रात को रुकता है और सुबह 6.10 बजे वापस जबलपुर जाता है लेकिन कल जबलपुर में खराब मौसम के चलते कंपनी ने रात को इंदौर आने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया था। इसके कारण विमान ना होने पर कंपनी ने सुबह जाने वाली उड़ान को भी निरस्त करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने बताया कि इसकी सूचना सभी यात्रियों को मैसेज के माध्यम से दी गई थी। इसके बाद भी सूचना ना मिलने पर कुछ यात्री सुबह एयरपोर्ट पहुंचे। जब उन्हें एयरपोर्ट पर फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी मिली तो यात्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन कंपनी ने इसमें असमर्थता जताई। कंपनी ने यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed