Indore: इंदौर-खंडवा रोड पर पांच घंटे ट्रैफिक जाम,सुबह दस बजे से शाम तक थमे रहे पहिए
जाम खुलवाने के लिए कुछ स्थानीय लोग भी सक्रिय हुए और जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे। शाम चार बजे के बाद यातायात बहाल हो सका। रहवासियों का कहना है कि तेजाजी नगर चौराहे पर रोज यातायात बाधित होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर-खंडवा रोड पर हो रहे निर्माण के कारण वाहनों की आवाजाही तेजाजी नगर चौराहे पर थम गई है। बुधवार सुबह दस बजे शाम तक यातायात बाधित होता रहा। यहां एक ट्रैफिक जवान यातायात संभालने की कोशिश में जुटा था, लेकिन ट्रैफिक बहाल नहीं हो पा रहा था। चौराहे पर हुए गुत्थम-गुत्था ट्रैफिक का असर बायपास और भंवरकुआ मार्ग पर भी रहा।
तेजाजी नगर से सिमरोल तक सड़क निर्माण चल रहा है।इस कारण एक ही लेन से वाहन निकल रहे है। बुधवार सुबह वाहन धीरे-धीरे निकलने लगे तो पीछे वाहनों की कतार लग गई। भंवरकुआ चौराहा से तेजाजी नगर की तरफ आने वाली स्कूल काॅलजे की बसें भी ट्रैफिक जाम में फंस गई। उधर बायपास के सर्विस रोड से राऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को भी जाने के लिए जगह नहीं मिली। वे भी जाम में फंस गए।
जाम खुलवाने के लिए कुछ स्थानीय लोग भी सक्रिय हुए और जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे। शाम चार बजे के बाद यातायात बहाल हो सका। रहवासियों का कहना है कि तेजाजी नगर चौराहे पर रोज यातायात बाधित होता है,क्योकि एनएचएआई ने ट्रैफिक डायवर्शन के वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की।
रास्ता बदल कर निकले वाहन
खंडवा की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को जाम के कारण बेरिकेड लगाकर आईटी चौराहे के पास रोका जा रहा था। जाम के कारण हो रही देरी को देखते हुए सनावद व खंडवा की तरफ जाने वाले वाहन धामनोद, महेश्वर होते हुए खंडवा की तरफ निकले।
