फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Five accused arrested in councilor dispute case, Kalra's house was attacked

Indore News: पार्षद विवाद मामले में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कालरा के घर पर किया था हमला

Fri, 10 Jan 2025 08:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 10 Jan 2025 08:35 AM IST
सार

Indore News: इंदौर की दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी दोपहर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है, क्योकि अभी तक यादव की शिकायत पर गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बुधवार रात को हमले में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
Indore: Five accused arrested in councilor dispute case, Kalra's house was attacked
कालरा और यादव को नोटिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला करने और उनकी मां और बेटे के साथ बदसलूकी करने के मामले में पांच आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया है। पांचो आरोपी एमआईसी सदस्य जीतू यादव के समर्थक बताए जा रहे है। पुलिस ने पार्षद कालरा की शिकायत पर 40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। उनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दोपहर में बड़ी संख्या में दो नंबर के भाजपा कार्यकर्ता और कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र के रहवासी पलासिया चौराहा पहुंचे और पूर्वी क्षेत्र के पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है,लेकिन समान रुप से एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार रात को हमले में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में ललित गोगड़े, कृष्णा पिता जितेंद्र शर्मा, अरुण यादव, विनय पिता जयप्रकाश और नवीन पिता सुरेशचंद्र आर्य को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। उनमें से कुछ यादव के क्षेत्र में लगे होर्डिंगों में भी नजर आए थे।

पुलिस ने वीडियो में पिंटू शिंदे, धन्ना राय, बंटी ठाकुर, नवीन शर्मा और अक्षय दुबे की पहचान की है। भाजपा संगठन भी इस मामले में गुरुवार को एक्शन ले सकता है। कालरा और यादव को शोकाज नोटिस संगठन ने दिया था। दोनो पार्षदों ने जवाब दे दिया है।

आपको बता दे कि पार्षद कालरा के घर पर 30-40 लोगों ने हमला किया था। इस दौरान उनके बेटे के कपड़े उतार दिए थे। घर के बाहर लगी पार्षद की नेमप्लेट भी तोड़ दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों के खिलाख प्रकरण दर्ज किया था। बाद में निगमकर्मी यतींद्र यादव की शिकायत पर पार्षद कमलेश कालरा के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed