फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: First there was an altercation over cutting the kite's screw, then knives were used, the young man was

Indore: पतंग के पेंच काटने पर पहले हुई कहासुनी, फिर चाकू चले, कर दी युवक की हत्या

Tue, 16 Jan 2024 06:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 Jan 2024 06:55 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उधर मंगलवार को परिजनों ने अंत्येष्टी से पहले विशाल का शव  किशनगंज नाके पर रखकर चक्काजाम किया। परिजन मांग कर रहे थे कि आरोपी का मकान तोड़ा जाए। अफसरों के समझाने के बाद चक्काजाम समाप्त किया।  

विज्ञापन
Indore: First there was an altercation over cutting the kite's screw, then knives were used, the young man was
शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के समीप महू के जोशी मोहल्ला में एक युवक की हत्या पतंग के पेंच काटने की मामूली बात पर दोस्तों ने कर दी। पहले इस बात पर कहासुनी हुई फिर बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने चाकू निकाल कर गर्दन पर वार कर दिया।

विज्ञापन

महू में रहने वाले विशाल पिता अनूप यादव प्लम्बर था। उसने दिन में दोस्तों के साथ मकर संक्राति पर पतंग उड़ाई। इसके बाद उनसे अपने एक साथी बंटी जोशी की छत पर पार्टी की। दोपहर में विशाल ने मनीष यादव की पतंग से पेंच लड़ाए थे और उसकी पतंग काट दी थी।

विज्ञापन

इस बात का जिक्र उसने पार्टी में मनीष के सामने किया तो दोनो के बीच कहासूनी हो गई। मनीष की जेंब में चाकू था। विवाद बढ़ने पर उसने चाकू निकाला और विशाल की गर्दन पर वार कर दिया। विशाल के गर्दन की नस कट गई और काफी खून बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख दूसरे दोस्त उसे अस्पताल लेकर भागे। मौका देखकर चाकू मारने वाला मनीष फरार हो गया। अस्पताल ले जाते समय ही विशाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी मनीष कारपेंटरी का काम करता है और काम के दौरान ही उसकी विशाल से पहचान हुई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


उधर मंगलवार को परिजनों ने अंत्येष्टी से पहले विशाल का शव किशनगंज नाके पर रखकर चक्काजाम किया। परिजन मांग कर रहे थे कि आरोपी का मकान तोड़ा जाए। अफसरों के समझाने के बाद चक्काजाम समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed