फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire in Chhotigwal Toli Market of Indore, 12 shops burnt to ashes, three vehicles also burnt.

Indore: इंदौर के छोटी ग्वालटोली मार्केट में आग, 12 दुकानें जलकर खाक, तीन वाहन भी जले

Sat, 16 Mar 2024 06:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 16 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

हादसे का शिकार हुई दुकानों में बस ट्रेवर्ल्स एजेंसी, वाहनों पार्ट्स और आटो गैराज संचालित होते थे। दुकानों के साथ बिजली की लाइनें भी जल गई,क्योकि दुकानें अतिक्रमण कर बनाई गई है और बिजली के पोल भी दुकानों के भीतर छुपे हुए थे।

विज्ञापन
Indore: Fire in Chhotigwal Toli Market of Indore, 12 shops burnt to ashes, three vehicles also burnt.
आग से बारह दुकानें जलकर खाक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में शनिवार शाम एक आइल बेचने वाली दुकान में आग लग गई। आइल ने तेजी से आग पकड़ी और आसपास की दुकानों को चपेट में लेना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की दमकलों को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे का समय लगा। तब तक बारह से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन


हादसे का शिकार हुई दुकानों में बस ट्रेवर्ल्स एजेंसी, वाहनों पार्ट्स और आटो गैराज संचालित होते थे। दुकानों के साथ बिजली की लाइनें भी जल गई,क्योकि दुकानें अतिक्रमण कर बनाई गई है और बिजली के पोल भी दुकानों के भीतर छुपे हुए थे। टीन शेड की यह दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई थी, इसलिए सभी ने जल्दी आग पकड़ ली।

विज्ञापन

जलती दुकानों से निकाल रहे थे सामान

दुकानदारों को दुकानों में रखे कीमती सामान की चिंता भी सता रही थी। फायरब्रिगेडकर्मी पानी की जब बौछार मार रहे थे तो दुकानदार जलती हुई दुकानों से सामान निकालने की कोशिश भी करते रहे। वे जलने से खाक हुआ सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रख रहे थे। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हुआ है। जब दुकानों में आग लगी तो तीन दोपहिया वाहन और एक रिक्शा भी वहां खड़े थे। उन्हें भी उनके मालिक हटा नहीं पाए और वह भी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट सर्किट के कारण आग

गांधी हाॅल फायर ब्रिगेड स्टेशन प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। जो पहली दुकान चपेट में आई। उसमें आइल के डिब्बे भरे थे। इस वजह से तेजी से आग लगी। दमकलें जब पहुंची, तब तक आठ से दस दुकानें धू-धू कर जल रही थी। आग पर पौन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। दस टैंकरोंं से ज्यादा पानी आग बुझाने के लिए लगा। आग लगने के कारण पटेल ब्रिज, आएनटी मार्ग का यातायात भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed