फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire due to gas cylinder explosion in a restaurant in Indore, one person burnt, three vehicles includi

Indore: इंदौर में एक रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर फटने से आग, एक व्यक्ति झुलसा, दुकान सहित तीन वाहन जले

Mon, 05 Feb 2024 05:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 05 Feb 2024 05:25 PM IST
सार

रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी ने भट्टी जलाई तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली। कर्मचारी इधर-उधर भागे। ग्राहक भी दुकान से बाहर निकल गए। दुकान में आग बुझाने के उपकरण नहीं थे। इस बीच गैस सिलेंडर फट गया।

विज्ञापन
Indore: Fire due to gas cylinder explosion in a restaurant in Indore, one person burnt, three vehicles includi
आग में दुकान सहित तीन वाहन जले। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के बड़ा गणपति क्षेत्र में मौसा जलेबी सेंटर में सोमवार को टंकी फटने की घटना हो गई। इसके बाद दुकान में आग लग गई। दुकान के भीतर काम कर रहे कर्मचारी और नाश्ता कर रहे ग्राहक जान बचाकर बाहर भागे। टंकी फटने से रेस्त्रां के पास में फूल की दुकान लगाने वाला व्यक्ति मुन्ना सिलावट झुलस गया है। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में तीन दोपहिया वाहन भी जले है।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी ने भट्टी जलाई तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली। कर्मचारी इधर-उधर भागे। ग्राहक भी दुकान से बाहर निकल गए। दुकान में आग बुझाने के उपकरण नहीं थे। इस बीच गैस सिलेंडर फट गया। पड़ोस में फूल की दुकान लगाने वाला व्यक्ति विस्फोट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

उधर विस्फोट के कारण दुकान में आग लग गई। दुकान के बाहर खड़े तीन दोपहिया वाहन भी जलने लगे। फायरब्रिगेड की दमकल पहुंचने से पहले दुकान जलकर खाक हो चुकी थी। फायरब्रिगेडकर्मियों ने आग बुझाकर आसपास की दुकानों को जलने से बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में झुलसे मुन्ना सिलावट की हालत गंभीर है। हादसे के समय वह अपनी दुकान में था। अफरा-तफरी मचने पर वह बाहर आया था, तभी विस्फोट हो गया।

यातायात हुआ बाधित

आग लगने की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने आगबुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। राह चलते लोग भी वहां खड़े होकर मांजरा देखने जुट गए। इससे यातायात बाधित होने लगा। इससे फायर ब्रिगेड की दमकलों को आने में भी थोड़ी देर हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed