फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire broke out on the third floor of Amar Vilas Hotel, Indore.

Indore: इंदौर के अमर विलास होटल की तीसरी मंजिल पर लगी आग

Thu, 31 Oct 2024 08:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 31 Oct 2024 08:54 PM IST
सार

फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग से कोई जनहानि नहीं हुई। दीपावली त्यौहार के कारण होटल में ज्यादा लोग भी नहीं रुके हुए थे। इस कारण अफरा-तफरी जैसा माहौल भी नहीं रहा।

विज्ञापन
Indore: Fire broke out on the third floor of Amar Vilas Hotel, Indore.
अमर विलास होटल की तीसरी मंजिल के एक रुम में आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के एबी रोड पर स्थित अमर विलास होटल की तीसरी मंजिल के एक रुम में आग लग गई। इंदौर के एबी रोड पर स्थित अमर विलास होटल की तीसरी मंजिल के एक रुम में आग लग गई। आग की लपटें सड़क पर चलते लोगों को भी दिखाई दे रही थी। जिस कमरे में आग लगी थी। उसमें कोई मेहमान नहीं रुका था।

विज्ञापन

आग संभवत: शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग की लपटें देख होटल स्टाॅफ सक्रिय हुआ और होटल में रखे अग्नि सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर आग को दूसरे कमरे तक फैलने से रोका।

विज्ञापन

 

इस बीच फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग से कोई जनहानि नहीं हुई। दीपावली त्यौहार के कारण होटल में ज्यादा लोग भी नहीं रुके हुए थे। इस कारण अफरा-तफरी जैसा माहौल भी नहीं रहा। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पटाखा मार्केट में लगी आग

 

चोइथराम क्षेत्र के पटाखा मार्केट में गुरुवार दोपहर में मामूली आग लग गई। आग खुले हिस्से में लगी थी। इस कारण मार्केट की पटाखा दुकानें चपेट में आने से पहले उस पर काबू पा लिया गया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद अफसर मौके पर पहुंचे और थोड़ी देर के लिए पटाखा मार्केट बंद कराया।





सुरक्षा इंतजामों की जांच के बाद मार्केट फिर शुरू हो सका। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर शहर के चार फायर ब्रिगेड स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाॅफ तैनात किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed