फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire broke out in Industry House due to short circuit, FSL team investigated.

Indore: शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी थी इंडस्ट्री हाउस में आग, एफएसएल टीम ने की जांच, कई अनियमितताएं दिखीं

Thu, 14 Mar 2024 07:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 14 Mar 2024 07:56 PM IST
सार

इंडस्ट्री हाउस की जिस बिल्डिंग में आग लगी। वहां 11 मंजिलों पर 60 से ज्यादा दफ्तर संचालित होते हैं, लेकिन हर मंजिल पर आठ फीट का गलियारा है। न ओपन एरिया रखा गया और न वेटिलेशन की कोई व्यवस्था थी। 

विज्ञापन
Indore: Fire broke out in Industry House due to short circuit, FSL team investigated.
शार्ट सर्किट के कारण लगी थी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एबी रोड स्थित इंडस्ट्री हाउस में बुधवार शाम को लगी आग की वजह शॉर्ट सर्किट थी।आग से चौथी और पांचवीं मंजिल में तीन दफ्तरों को नुकसान हुआ, लेकिन दस से ज्यादा दफ्तरों के उपकरण और फर्नीचर पानी से खराब हो गए। गुरुवार को एफएसएल की टीम ने डिटेक्टिव ग्रुप के उस दफ्तर की जांच की, जहां सबसे पहले आग लगी थी। टीम ने वहां से पांच सैंपल भी जांच के लिए ले लिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इंडस्ट्री हाउस की आग में 50 से ज्यादा लोग फंस गए थे। जिन्हें डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया। इंडस्ट्री हाउस की दसवीं मंजिल पर एक एफएम चैनल भी संचालित होता है। उसे भी अस्थाई तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन


आठ फीट का गलियारा, न वेंटिलेशन, न ओपन एरिया
इंडस्ट्री हाउस की जिस बिल्डिंग में आग लगी। वहां 11 मंजिलों पर 60 से ज्यादा दफ्तर संचालित होते हैं, लेकिन हर मंजिल पर आठ फीट का गलियारा है। न ओपन एरिया रखा गया और न वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था थी। अग्निशमन के लिए जो यंत्र रखे गए थे, उनका भी कर्मचारी उपयोग नहीं कर पाए, क्योंकि उसे कैसे ऑपरेट किया जाता है। यह उन्हें पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंची बिल्डिंग पर आग बुझाने के इंतजाम नहीं
बुधवार को इंडस्ट्री हाउस के चौथे माले पर लगी आग ने फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी पोल खोल दी। फायर ब्रिगेड विभाग के पास ऊंचाई तक पानी की बौछार करने वाला वाहन ही नहीं है। आग बुझाने के लिए एयरपोर्ट का दमकल बुलाई गई। पड़ोस की बिल्डिंग की ऊंचाई का इस्तेमाल कर चौथे माले की आग बुझाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed