फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire broke out in grocery shop, paralyzed woman did not run away, burnt alive

Indore: किराने की दुकान में लगी आग, लकवाग्रस्त महिला नहीं भाग पाई, जिंदा जलने से मौत

Tue, 20 Feb 2024 12:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Feb 2024 12:38 PM IST
सार

आग लगने की घटना क्लर्क काॅलोनी में मांगीलाल ब्रदर्स दुकान पर हुई। परिवार तल मंजिल पर दुकान संचालित करता था और उपरी मंजिल पर निवास करता है। सुबह शाॅर्ट :सर्किट के कारण आग लगी। व्यापारी जितेंद्र गोयल उनकी पत्नी अनिता और बेटा मयंक आग में घिर गया।

विज्ञापन
Indore: Fire broke out in grocery shop, paralyzed woman did not run away, burnt alive
इंदौर में दुकान में आग लगने से महिला की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के क्लर्क काॅलोनी क्षेत्र में किराना दुकान में लगी आग मे महिला जिंदा जल गई। इस घटना में ऊपरी मंजिल पर रहने वाला परिवार भी चपेट में आ गया और एक महिला की मौत हो गई। बेटा और पति भी झुलस गया। लकवाग्रस्त होने से महिला भाग नहीं पाई और जिंदा जल गई।

विज्ञापन

आग लगने की घटना क्लर्क काॅलोनी में मांगीलाल ब्रदर्स दुकान पर हुई। परिवार तल मंजिल पर दुकान संचालित करता था और ऊपरी मंजिल पर निवास करता है। सुबह शाॅर्ट :सर्किट के कारण आग लगी। व्यापारी जितेंद्र गोयल उनकी पत्नी अनिता और बेटा मयंक आग में घिर गया।

विज्ञापन


दुकान में आग लगने की वजह से उतर नहीं पा रहे थे और जहां वे फंस थे, वहां धुआं भरने लगा था। घर के बाहर जाने का रास्ता दुकान के भीतर से है। परिजनों ने भीतर पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच फायरब्रिगेड की दमकल आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिता लकवाग्रस्त होने के कारण भाग नहीं पाई और उसका दम घुटने लगा। फायरब्रिगेडकर्मियों ने आग से घिरे परिवार को निकाला, लेकिन अनिता की तब तक मौत हो चुकी थी। आग से झुलसे जितेंद्र और बेटे मयंक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आस पड़ोस के लोग भी पहुंचे बचाने

दुकान में आग लगने के बात आस पड़ोस के लोग भी आग बुझाने में जुटे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बड़ी मुश्किल से पिता और बेटा दुकान के बाहर आ गया था, लेकिन अनिता कमरे से बाहर भी नहीं निकल पा रही थी। वह मदद के लिए बार-बार चिल्ला रही थी। फायरब्रिगेडकर्मी जब बचाने गए तब तक वह झुलस गई थी। मौके पर विधायक रमेश मेंदोला भी पहुंच गए थे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed