फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire broke out in a liquor shop on Indore bypass, liquor bottles burst with explosions.

Indore:इंदौर बायपास पर शराब दुकान में आग लगी, धमाकों के साथ फूटी शराब की बोतलें

Thu, 06 Jun 2024 06:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Jun 2024 06:49 PM IST
सार

आग कैसे लगी। इसका पता नहीं चल पाया है। संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। फायर ब्रिगेड के पहुंचे के पहले ही दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के आधे घंटे बाद दमकले पहुंची और आग को बुझाकर आसपास की दुकानों में फैलने से रोका।

विज्ञापन
Indore: Fire broke out in a liquor shop on Indore bypass, liquor bottles burst with explosions.
शराब दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बायपास पर गुरुवार दोपहर शराब दुकान में आग लग गई। दुकान में लाखों रुपये की शराब रखी थी, जो जलकर खाकर हो गई। आग लगने के समय दुकान के करीब ही खड़े होकर कुछ ग्राहक बीयर पी रहे थे। वे भी आग लगने के बाद भागे।

विज्ञापन

आग कैसे लगी। इसका पता नहीं चल पाया है। संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। फायर ब्रिगेड के पहुंचे के पहले ही दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के आधे घंटे बाद दमकले पहुंची और आग को बुझाकर आसपास की दुकानों में फैलने से रोका।

विज्ञापन

कर्मचारी दुकान छोड़कर भागे

दोपहर में दुकान के पिछले हिस्से में आग लगी। दुकान में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे। कर्मचारियों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग जब फैलने लगी तो कर्मचारी दुकान छोड़कर बाहर खड़े हो गए। दस मिनट के भीतर आग की लपटों ने दुकान को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क का ट्रैफिक भी रूक गया। कई लोग जलती हुई दुकान को देखने के लिए रुक गए थे। आग के कारण काउंटर में रखे रुपये भी जल गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शराब से भरी बोतलें होने के कारण आग लगने पर धमाके भी हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed