फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Female Subedar committed suicide by jumping from the building, she was in depression

Indore: महिला सूबेदार ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर की आत्महत्या, डिप्रेशन में थी

Fri, 06 Sep 2024 02:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Sep 2024 02:26 PM IST
सार

चौकीदार ने फर्श पर गिरते हुए नेहा को देखा तो पुलिस को सूचना दी। नेहा के पति भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों को बताया कि वह डिप्रेशन में रहती थी और उससे बचने के लिए वह गोलियां भी खाती थी। नेहा का एक बेटा है और मासूम बेटी है।

विज्ञापन
Indore: Female Subedar committed suicide by jumping from the building, she was in depression
महिला सूबेदार ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में एक महिला सूबेदार ने पीटीएस परिसर की एक बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

 

पीटीएस परिसर की शिप्रा बिल्डिंग में रहने वाली नेहा पति ओमशरण ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के लिए उसने दूसरी बिल्डिंग को चुना। सुबह नेहा अपने फ्लैट से निकली और पास की एक बिल्डिंग के सातवें माले पर पहुंची और कूद गई।

विज्ञापन



चौकीदार ने फर्श पर गिरते हुए नेहा को देखा तो पुलिस को सूचना दी। नेहा के पति भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों को बताया कि वह डिप्रेशन में रहती थी और उससे बचने के लिए वह गोलियां भी खाती थी। नेहा का एक बेटा है और मासूम बेटी है। पति अध्यापक है। नेहा पीटीएस में पदस्थ थी। उसका पैतृक गांव नीमच में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालभर से थी छुट्टी पर

नेहा ने मातृत्व अवकाश ले रखा था। सालभर से वह छुट्टी पर थी। इस माह उसका अवकाश खत्म होने वाला था। नेहा की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। पति को सुबह उठाकर नेहा ने कहा था कि तुम बच्चों का ध्यान रखना।



इसके बाद वह बाहर चली गई। वह अक्सर टहलने जाती थी। पति को लगा कि वह बाहर टहलने के लिए निकली है, लेकिन कुछ देर बाद उसे फोन आया कि नेहा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस अफसरों ने बताया कि पारिवारिक तनाव की बात सामने नहीं आई है। उसके घर पर ससुराल व मायके पक्ष का आना-जाना अक्सर होता था। राखी पर भी परिवार एकत्र हुअा था। नेहा की नियुक्ति वर्ष 2015 में हुई थी। वह पीटीएस में पदस्थ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed