फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fed up with wife's harassment, young man commits suicide by setting himself on fire

Indore: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या

Sat, 13 Jan 2024 06:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 13 Jan 2024 06:59 PM IST
सार

खुद को जलाने से पहले सुनील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताया। आत्महत्या की धमकी को परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया।  इसके बाद उसने खुद को जला दिया। 

विज्ञापन
Indore: Fed up with wife's harassment, young man commits suicide by setting himself on fire
युवक ने खुद को जलाया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग लगा ली। वह 80 प्रतिशत जल गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की। उसकी पत्नी पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आई थी और युवक से शादी की थी।

विज्ञापन

जूनी इंदौर में रहने वाले सुनील लोहानी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। कुछ दिनों बाद ही पति व पत्नी के बीच विवाद होता था। आए दिन होने वाले विवाद से सुनील तनाव में रहने लगा था। शुक्रवार रात उनसे खुद के शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और आग लगा ली।

विज्ञापन


ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे देखा। कुछ देर बाद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह 80 प्रतिशत जल चुका था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया था। उपचार के 9 दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुराल को बताया जिम्मेदार

खुद को जलाने से पहले सुनील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताया। आत्महत्या की धमकी को परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया।



इसके बाद उसने खुद को जला दिया। बताया जा रहा है कि सुनील की पत्नी की तीसरी शादी थी। पत्नी उससे अलग अपने मायके में रह रही थी और दहेज का केस भी उसके खिलाफ दर्ज कराया था। पत्नी रीना चौथी शादी करना चाहती थी। इससे सुुुुनील नाराज था। 4 जनवरी को वह ससुराल गया था और गेट ठोक रहा था। कोई बाहर नहीं निकला तो उसने खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed