फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Father turns out to be son's murderer, son used to beat him for not paying for liquor

Indore: पिता ही निकला बेटे का हत्यारा, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करता था बेटा

Sun, 03 Nov 2024 04:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Nov 2024 04:05 PM IST
सार

 पिता से सख्ती से अफसरों ने पूछताछ की तो पिता श्याम लाल ने कबूला की रात को बेटे चेतन ने शराब पीने के विवाद में परिजनों से मारपीट की थी। वह काफी नशे में था। मैने गुस्से में आकर मोगरी उसके सिर पर दे मारी। इससे उसके सिर में अंदरुनी चोट आई थी।

विज्ञापन
Indore: Father turns out to be son's murderer, son used to beat him for not paying for liquor
पिता ही निकला बेटे के हत्यारा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में एक युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक का शव उसके कमरे में मिला था और उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस को परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते किसी ने उनके बेटे चेतन की हत्या कर दी। चेतन बिचौली मर्दाना क्षेत्र में रहता था।

विज्ञापन

 

हत्या की सूचना के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि रात में किसी ने भी घर में किसी अंजान शख्स को चेतन के घर आते नहीं देखा। आस पड़ोसियों ने यह जरुर बताया कि बेटा चेतन अाए दिन परिजनों से विवाद करता था। बुधवार रात को भी उनसे पिता के साथ विवाद किया था। उसकी जोर-जोर से आवाजें आ रही थी।

विज्ञापन

 

इस आधार पर पिता से सख्ती से अफसरों ने पूछताछ की तो पिता श्याम लाल ने कबूला की रात को बेटे चेतन ने शराब पीने के विवाद में परिजनों से मारपीट की थी। वह काफी नशे में था। मैने गुस्से में आकर मोगरी उसके सिर पर दे मारी। इससे उसके सिर में अंदरुनी चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह प्रकरण दर्ज थे चेतन पर

 

चेतन का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था औ शराब के नशे के लिए परिजनों से ही पैसे मांगता था। उसकी हत्या के बाद पुलिस ने उसकी पुरानी रंजिश के बारे में भी पता किया, लेकिन घटनास्थल के हालतों को देखकर परिजनों पर ही शक हो रहा था और पिता ने ही बेटे की हत्या करना कबूल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed