फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Father of Shivpuri student missing from Kota reached Indore, police is searching for the student and h

Indore: कोटा से गायब शिवपुरी की छात्रा के पिता इंदौर पहुंचे, पुलिस खोज रही छात्रा और उसके साथी को

Fri, 22 Mar 2024 10:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 22 Mar 2024 10:11 PM IST
सार

18 मार्च को छात्रा जयपुर से इंदौर आ गई थी। पुलिस को पता चला है कि छात्रा और उसका दोस्त विेदेश जाना चाहते थे और पैसों के इंतजाम के लिए अपहरण की झूठी कहानी तैयार की। छात्रा ने खुद का अपहरण होने की जानकारी व तस्वीरें अपने परिजनों को भिजवाई थी।

विज्ञापन
Indore: Father of Shivpuri student missing from Kota reached Indore, police is searching for the student and h
छात्रा के परिजनों को यह तस्वीर मिली थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश जाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रचने वाली शिवपुरी की छात्रा के इंदौर में छुपे होने की आशंका पुलिस को है। कोटा पुलिस ने जांच के पास उसके इंदौर में होने की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद इंदौर पुलिस भी छात्रा और उसके साथी की तलाश कर रही है। छात्रा अपने एक साथी के साथ भंवरकुआं क्षेत्र के होस्टल में रुकी थी। पुलिस ने होस्टल में छापा मारा,लेकिन तब तक दोनो जा चुके थे। पुलिस को आशंका है कि दोनो इंदौर के किसी लाॅज या होटल में रूक सकते है। इसके अलावा एक टीम उज्जैन और  अेांकारेश्वर में भी दोनों को तलाश रही है। पुलिस ने युवक के एक साथी से पूछताछ की तो उसने स्वीकारा कि मंगलवार तक दोनो इंदौर में ही रुके थे।

विज्ञापन

18 मार्च को छात्रा जयपुर से इंदौर आ गई थी। पुलिस को पता चला है कि छात्रा और उसका दोस्त विेदेश जाना चाहते थे और पैसों के इंतजाम के लिए अपहरण की झूठी कहानी तैयार की। छात्रा ने खुद का अपहरण होने की जानकारी व तस्वीरें अपने परिजनों को भिजवाई थी।

विज्ञापन


छात्रा शिवपुरी से कोटा में पढ़ाई के लिए जाने का बोली थी,लेकिन पुलिस को पता चला कि कोटा में छात्रा ने किसी भी संस्थान में प्रवेश नहीं लिया। वह इंदौर में आकर रहने लगी थी। छात्रा के इंदौर में होने की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के पिता इंदौर पहुंच चुके है। उन्होंने पुलिस को कहा कि बेटी का जल्दी पता लगना चाहिए,ताकि वे उससे बात कर सचाई जान सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता के मोबाइल पर 18 मार्च की दोपहर बेटी के अपहरण का मैसेज आया था। छोड़ने के एवज में तीस लाख की फिरौती मांगी गई थी। पिता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल नीट की तैयारियों के लिए वे बेटी को कोटा छोड़कर आए थे और विज्ञान नगर के एक संस्थान में बेटी का प्रवेश कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed