फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Farmer shot for 27 bigha land, two arrested

Indore: 27 बीघा जमीन के लिए किसान को गोली मारी,दो गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 06:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Nov 2023 06:34 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया हैै। पुलिस को पता चला कि जमीन किसी और की है और ईश्वर का उस पर कब्जा है। 

विज्ञापन
Indore: Farmer shot for 27 bigha land, two arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के पास गौतमपुरा गांव में एक किसान को उसकी 27 बीघा जमीन बेचने के लिए कुछ लोग दबाव बना रहे थे। किसान इसके लिए राजी नहीं हुआ तो आरोपियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। किसान को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

गौतमपुरा पुलिस के अनुसार घायल किसान का नाम ईश्वर पिता भीमा है। गांव में उसकी 27 बीघा जमीन है। जिसे विजय पिता महादेव, उसका भांजा पंकज गोस्वामी और महादेवपुरी लेकर लोकेंद्र मेहता नामक व्यक्ति को बेचना चाहते थे, लेकिन ईश्वर इसके लिए तैयार नहीं था। तीनों आरोपियों ने जमीन बेचने के लिए विवाद भी किया और धमकियां भी दी,लेकिन फिर भी ईश्वर नहीं माना। इसके बाद पंकज पिस्टल लेकर ईश्वर के घर पहुंचा और फायर कर दिया।

विज्ञापन


गोली ईश्वर की जांघ में लगी। इसके बाद पुलिस ने पंकज और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। महादेव फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया हैै। पुलिस को पता चला कि जमीन किसी और की है और ईश्वर का उस पर कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी महादेव का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। उसके कुछ नेताअेां से भी संबंध है। वह सरपंच भी रह चुका हैै। पुलिस इस घटना में लोकेंद्र मेहता की भूमिका भी जांच रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने छापे भी मारे है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed