फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Family members refused to consider Muskaan's death as suicide, Muskaan had talked to her mother.

परिजनों ने मुस्कान की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया, मां से हुई थी मुस्कान की बात

Fri, 12 Apr 2024 09:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 Apr 2024 09:31 PM IST
सार

भाई ने मुस्कान की लोकेशन ट्रेस कर अपने एक साथी को पिनेकल बिल्डिंग में भेजा था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि मुस्कान ने गुरुवार को उसकी मां से बात की थी, तब वह सामान्य थी, फिर अचानक वह सुसाइड करने कैसे जा सकती है।

विज्ञापन
Indore: Family members refused to consider Muskaan's death as suicide, Muskaan had talked to her mother.
मुस्कान अग्रवाल, जिसकी 17 वीं मंजिल से कूदने से मौत हो गई। - फोटो : indore

विस्तार

छात्रा मुस्कान अग्रवाल की मौत के मामले में अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। उसका मोबाइल अनलाॅक कर पुलिस ने काॅल डिटेल व चैट की जानकारी ली है। उधर परिजन शुक्रवार को मुस्कान का शव ले गए, लेकिन वे उसकी मौत को आत्महत्या नहीं मान रहे है। दो दिन बाद परिजन पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे। उधर पुलिस ने उसकी होस्टल की रूम मैट से पूछताछ की,क्योकि वह उसे बार बार काॅल कर रही थी, लेकिन मुस्कान काॅल नहीं उठा रही थी। इसके बाद रुम मेट ने मुस्कान के भाई को काॅल कर यह बात बताई थी।

विज्ञापन

भाई ने मुस्कान की लोकेशन ट्रेस कर अपने एक साथी को पिनेकल बिल्डिंग में भेजा था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि मुस्कान ने गुरुवार को उसकी मां से बात की थी, तब वह सामान्य थी, फिर अचानक वह सुसाइड करने कैसे जा सकती है। उसकी बीबीए की पढ़ाई पूरी होने वाली थी और उसे एमबीए के लिए बेंगलुरु का काॅलेज मिला था। रुम मैट ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर में अचानक कुछ बताए बगैर रूम से निकल गई। मुझे उसके साथ लंच लेना था, इसलिए बार-बार काॅल लगा रही थी,लेकिन उससे बात नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन

इसके बाद दोपहर दो बजे मैने मुस्कान के भाई को यह बात बताई। मुस्कान ने उसके काॅल भी रिसीव नहीं किए थे। पुलिस को उसका इंस्टा अकाउंट भी डिलीट मिला है। आपको बता दें कि इंदौर की पाॅश टाउनशिप पिनेकल ड्रीम में काॅलेज छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वह फ्लैट की सत्रहवी मंजिल से कूद गई।छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सत्रहवी मंजिल पर मुस्कान का चश्मा और मोबाइल पुलिस को मिला था। मुस्कान स्कीम 78 के एक होस्टल में रहती थी। मुस्कान के पिता बड़वानी के किराना व्यापारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed