फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Events will be held in all districts on Makar Sankranti, CM gave instructions

Indore:मकर संक्रांति पर सभी जिलों में होंगे आयोजन, सीएम ने दिए निर्देश

Sun, 07 Jan 2024 02:11 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 07 Jan 2024 02:11 AM IST
सार

बैठक के बाद मुख्यमंत्री यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम सभी योजनाओं पर समान रूप से काम कर रहे हैं। 10 जनवरी को लाडली बहना योजना की राशि खातों में डाली जाएगी। हमारा जोर महिला सशक्तिकरण पर भी है।

विज्ञापन
Indore: Events will be held in all districts on Makar Sankranti, CM gave instructions
मुख्यमंत्री पहुंचेे संघ कार्यालय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात देहरादून से सीधे इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि प्रदेश में मकर संक्रांति पर सभी जिलों में खेल व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनमें युवाओं को बड़े पैमाने पर शामिल किया जाए। सीएम बैठक के बाद रामबाग स्थित संघ के नए कार्यालय भी गए और आरएसएस के पदाधिकारियों से चर्चा की।

विज्ञापन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अफसरों को निर्देश दिए कि मकर संक्रांति पर्व पर दो से तीन दिन आयोजन हों। आयोजनों से युवा वर्ग को जोड़ें। आयोजन में पारंपरिक खेलों के साथ विज्ञान से जुड़ी स्पर्धाएं भी होंगी।

विज्ञापन

बैठक के बाद मुख्यमंत्री यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम सभी योजनाओं पर समान रूप से काम कर रहे हैं। 10 जनवरी को लाडली बहना योजना की राशि खातों में डाली जाएगी। हमारा जोर महिला सशक्तिकरण पर भी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने चार श्रेणियों हमें बताई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें चार श्रेणियां बताई हैं। युवा, महिला, किसान और गरीब। हम इन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। मोदी सरकार भी महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है।

जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

देहरादून से शाम को इंदौर एयरपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री से महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उसके बाद मुख्यमंत्री यादव सीधे कलेक्टर ऑफिस पहुंचे वहां उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली। इसमें मेयर भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे।

 

संघ पदाधिकारियों से मुलाकात

वीसी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रामबाग स्थित आरएसएस के मालवा प्रांत के नए कार्यालय 'सुदर्शन' में गए। यहां उन्होंने प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल व अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। यहां वे करीब 40 मिनट रुके। उनके साथ महापौर भार्गव भी थे।मकर संक्रांति पर सभी जिलों में होंगे आयोजन, सीएम ने दिए निर्देश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed