फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: EOW caught Assistant Revenue Officer and Bill Collector taking bribe in Indore.

Indore:इंदौर में ईओडब्लू ने सहायक राजस्व अधिकारी और बिल कलेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

Fri, 03 Oct 2025 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Oct 2025 08:07 PM IST
सार

इन दोनों अधिकारियों ने स्क्रैप व्यापारी संतोष सिलावट से गोदाम सील न करने के एवज में पचास हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। व्यापारी ने ईओडब्लू के अफसरों को शिकायत की। इसके बाद अफसरों ने रिश्वत के साथ दोनों अफसरों को पकड़ने की योजना बनाई।

विज्ञापन
Indore: EOW caught Assistant Revenue Officer and Bill Collector taking bribe in Indore.
घूसखोर अफसर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपत्ति कर जमा नहीं करने के मामले में इंदौर में नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर एक व्यापारी को गोदाम बंद करने की धमकी दे रहे थे। वे कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे।

विज्ञापन

 

ईओडब्ल्यू ने दोनों रिश्वतखोर अफसरों को रंगे हाथों पकड़ा।नगर निगम जोन-19 में दोनों रिश्वतखोर पदस्थ थे। अब उन्हें निलंबित करने की तैयारी की जा रही है।दोनों रिश्वतखोरी रंगेहाथ पकड़ी गए है।

विज्ञापन

 

सहायक राजस्व अधिकारी पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सावले के पास संपत्ति कर कलेक्शन का काम है, जो लोग टैक्स नहीं भरते है,उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार भी अग्रवाल को था। इस बात का फायदा दोनों उठा रहे थे और बकायदारों को उनके संस्थान सील करने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन दोनों अधिकारियों ने स्क्रैप व्यापारी संतोष सिलावट से गोदाम सील न करने के एवज में पचास हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। व्यापारी ने ईओडब्लू के अफसरों को शिकायत की। इसके बाद अफसरों ने रिश्वत के साथ दोनों अफसरों को पकड़ने की योजना बनाई। चालीस हजार रुपए लेकर सिलावट दफ्तर गए।

 

जैसे ही अग्रवाल ने रुपए लिए, टीम ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब अफसर यह भी पता लगा रहे है कि आरोपियों ने और किन किन लोगों से रिश्वत ली। निगम में रिश्वत लेने का इस हफ्ते यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक सफाई दरोगा को भी लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed