फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Electric bike will be given to Divyang on the initiative of Indore Collector

Indore: DM की पहल पर दिव्यांगों को दी जाएगी इलेक्ट्रिक बाइक, नौकरियों में होगी सहायक,जनसहयोग से जुटाएंगे राशि

Tue, 16 May 2023 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 May 2023 07:13 PM IST
सार

आजकल अधिकांश नौकरियों में वाहन की जरूरत पड़ती है। वाहनों की आवश्यकता के चलते बहुत से दिव्यांग नौकरियों से वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या को समझते हुए इंदौर कलेक्टर ने दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक बाइक देने की पहल शुरू की है।

विज्ञापन
Indore Electric bike will be given to Divyang on the initiative of Indore Collector
दिव्यांगों को दी जाएगी इलेक्ट्रिक बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ सप्ताह पहले दिव्यांग पवन सालवी ने इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी को बताया था कि उनके पास कोई रोजगार नहीं है। यदि उन्हें कोई वाहन मिल जाए तो वह नौकरी कर सकते हैं। इस पर कलेक्टर ने चेन्नई की एक कंपनी द्वारा पवन के लिए विशेष इलेक्ट्रिक वाहन तैयार करवाया। सवा लाख रुपये कीमत से तैयार हुए इस वाहन की मदद से अब पवन डिलीवरी ब्वॉय का काम करेंगे और अपने पैरों पर खुद खड़ा हो सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि यह इलेक्ट्रिक बाइक चेन्नई से बनवाई गई है और इसकी कीमत सवा लाख रुपये है। यह एक बार में इलेक्ट्रिक से चार्ज होने के बाद 50 किलोमीटर तक चलती है। अब यह युवा इस मोटर साइकिल की मदद से डिलीवरी ब्वॉय का काम करेगा। युवा पवन साल्वी कलेक्टर कार्यालय में इस गाड़ी के मिलने के बाद बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने पांव पर खड़ा हो सकूंगा और अपना जीवन-यापन खुद कर सकूंगा।
विज्ञापन


ये है गाड़ी की खासियत...

  • एक बार चार्ज होने पर 50 किलोमीटर चलेगी
  • दिव्यांग के साइज के अनुरूप ही इसे बनाया जाता है
  • इसकी कीमत मात्र सवा लाख रुपये है

जरूरतमंद दिव्यांगों की करेंगे मदद...
कलेक्टर इलैयाराजा टी ने कहा, जरूरतमंद दिव्यांगों को यह इलेक्ट्रिक वाहन दिलाकर उन्हें पैरों पर खड़ा होने में मदद की जाएगी। इसके लिए इंदौर के दानदाताओं से संपर्क किया गया है, उनकी मदद से वाहन दिलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अब अपना बेहतर भविष्य बना सकूंगा...
अमर उजाला से बातचीत में पवन ने बताया कि अब मैं डिलीवरी ब्वॉय का काम करके अपना बेहतर भविष्य बना सकूंगा। उन्होंने इस मदद पर शहरवासियों का धन्यवाद अदा किया, जिनकी मदद से उन्हें यह वाहन मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed