{"_id":"62f088a9866b987ec30a95dc","slug":"indore-election-of-municipal-corporation-chairman-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: नगर निगम सभापति का चुनाव आज, भाजपा की ओर से मुन्नालाल यादव होंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: नगर निगम सभापति का चुनाव आज, भाजपा की ओर से मुन्नालाल यादव होंगे प्रत्याशी
Mon, 08 Aug 2022 09:48 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 08 Aug 2022 09:48 AM IST
सार
इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का प्रथम सम्मेलन आज यानी सोमवार को आयोजित होने जा रहा है। इसमें इंदौर नगर निगम सभापति के लिए निर्वाचन किया जाएगा।
विज्ञापन
indore nagar nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर नगर निगम सभापति के लिए आज निर्वाचन किया जाएगा। भाजपा की ओर से मुन्नालाल यादव को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का प्रथम सम्मेलन सोमवार को होना है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी की ओर प्रेषित पत्र में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नगर निगम इंदौर, सभापित पद के लिए मुन्नालाल यादव को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वार्ड 27 से जीते मुन्नालाल यादव अलग-अलग वार्डों से पांच बार पार्षद रह चुके हैं। वे दो बार एमआईसी सदस्य बन चुके हैं। आज नगर निगम में सभापति का चुनाव किया जाना है।
विज्ञापन
उधर रविवार को कांग्रेस के संगठन प्रभारी ने पत्र जारी कर कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष के रूप में चिंटू चौकसे को नियुक्त किया गया है। विनीतिका प्रदीप यादव को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। फौजिया शेख अलीम मुख्य सचेतक रहेंगी।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 के प्रावधान अंतर्गत नगर पालिक निगम इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का प्रथम सम्मेलन आहूत करने की सूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का प्रथम सम्मेलन 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अध्यक्ष (स्पीकर का निर्वाचन) नियम, 1998 के अनुसार अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा तथा अधिनियम की धारा 403(4) के प्रावधान अनुसार अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन भी किया जाएगा।